Ambikapur News : सरगुजा संभाग के मैनपाट क्षेत्र में बीती रात बादल फटने जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक वर्षा है। भारी बारिश के चलते पठारी इलाकों से पानी तेजी से नीचे की ओर बहा, जिससे नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और मछली नदी में उफान आ गया।
बारिश इतनी तेज थी कि अंबिकापुर-मैनपाट मार्ग में स्थित नवानगर पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा और सड़क किनारे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इसी दौरान मछली नदी पार कर रहे बाइक सवार तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। उनमें से एक युवक ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाकी दो युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.