अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला पंचायत सभागार में आयोजित रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में गुरुवार को शर्मनाक स्थिति देखने को मिली। आरोप है कि भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर दिया। चुनाव अधिकारियों ने अंततः चुनाव निरस्त कर दिया। आगामी चुनाव तिथि की अब तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने भाजपा समर्थकों पर रिटर्निंग ऑफिसर और पीठासीन अधिकारी पर दबाव बनाने, धक्का-मुक्की करने और चुनाव निरस्त करवाने का आरोप लगाया है।
नियमों के अनुसार 19 दिसंबर को चुनाव होना तय था, लेकिन भाजपा समर्थकों ने इसे बाधित किया। बताया जा रहा है कि 757 सदस्यों की वोटर लिस्ट में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आदित्येश्वर शरण सिंह देव के पक्ष में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। वहीं, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव के लिए 3 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद भाजपा समर्थित लोगों ने नई सदस्यता के लिए समय मांगा, और 17 दिसंबर को संशोधित वोटर लिस्ट जारी की गई। 19 दिसंबर को मतदान होना था, लेकिन विरोध और हंगामे के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने जिला प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और निष्पक्षता पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण दूर-दराज से आए रेडक्रॉस सदस्यों को वापस लौटना पड़ा। चेयरपर्सन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता नियमसम्मत हो रही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने आए, जबकि उनमें से कई सदस्य भी नहीं थे।
यह घटनाक्रम जिला प्रशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल, चुनाव स्थगित कर दिया गया है, और भविष्य की तिथि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरगुजा का यह मामला न केवल राजनीतिक दबाव, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.