राष्ट्रीय

Red Fort Reopen: कार ब्लास्ट के बाद आज से खुला लाल किला, मेट्रो के कौन से गेट अभी भी हैं बंद?

Red Fort Reopen: दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला 16 नवंबर, रविवार से दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 10 नवंबर को मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके और संदिग्ध आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया था।पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की सुरक्षा जांच पूरी होने और घटनास्थल की साफ-सफाई होने के बाद लाल किला परिसर तथा उसके आसपास के इलाके को फिर से सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही पास का मेट्रो स्टेशन भी अब चालू कर दिया गया है।

Red Fort Reopen: लाल किला आने वाले पर्यटकों के लिए नए सुरक्षा दिशा-निर्देश

लाल किला के खुलने का समय पहले जैसा ही रखा गया है—सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। सोमवार के दिन स्मारक बंद रहेगा, जैसा कि पहले भी होता था। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में इस बार काफी सख्ती बरती जा रही है।पर्यटकों को वैध ID प्रूफ साथ रखना अनिवार्य है और सभी को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। केंद्र और दिल्ली सरकार के निर्देश हैं कि बिना पहचान पत्र एवं सामान की जांच के किसी भी व्यक्ति को लाल किला में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Red Fort Reopen: DMRC ने मेट्रो स्टेशन की सेवाएँ आंशिक रूप से बहाल कीं

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी लाल किला मेट्रो स्टेशन को सख्त सुरक्षा जांच के बाद आंशिक रूप से खोल दिया है।
मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर–1 फिलहाल बंद ही रहेगा, जबकि गेट नंबर–2 और 3 को यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
धमाके के बाद स्टेशन को लगभग चार दिनों तक बंद रखकर सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी विस्तृत तलाशी ली थी। अब सभी जांच पूरी होने के बाद इसे फिर से जनता के लिए खोल दिया गया है।

10 नवंबर को हुआ था बड़ा आतंकी हमला

10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर–1 के बाहर कार में भीषण धमाका हुआ था। धमाके के बाद लगी आग ने करीब 10 वाहनों को चपेट में ले लिया था और 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।केंद्र सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे आधिकारिक रूप से आतंकी हमला घोषित किया। जांच में सामने आया कि कार में अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल (ANFO) और अन्य विस्फोटक पदार्थ भरे हुए थे, जिनसे धमाका अंजाम दिया गया।

NIA कर रही है मामले की गहन जांच

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच नेशनल nइन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, घटना का मुख्य आरोपी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला डॉ. उमर मोहम्मद (उमर नबी) था, जो धमाके के समय कार चला रहा था।हमले से एक दिन पहले, यानी 9 नवंबर को फरीदाबाद में एक टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था, जिसकी जांच जारी ही थी कि दिल्ली में यह धमाका हो गया।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ी

घटना के बाद से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। लाल किला जैसे हाई-प्रोफाइल पर्यटन स्थलों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त तैनाती की गई है।अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि ऐसी किसी भी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

Read More : Nitish Kumar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? जानें नई सरकार की शपथ ग्रहण की फाइनल डेट!

Thetarget365

Recent Posts

Raigarh News: घरघोड़ा की कुरकुट नदी में मिले दो हाथी शावकों के शव, करंट से मौत की आशंका, जांच में जुटी टीमें

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को विचलित करने वाली एक हृदयविदारक…

1 hour ago

Durg Police Brutality: दुर्ग में पुलिस का खौफनाक चेहरा, भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से लहूलुहान किया; भारी बवाल

Durg Police Brutality: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला…

1 hour ago

This website uses cookies.