अंबिकापुर @thetarget365 सगाई के बाद दहेज के लिए शादी करने से मना करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने वर पक्ष के सात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
सूरजपुर जिला के नवापारा निवासी अरविन्द सोनी, पिता स्व. कृष्णा प्रसाद सोनी ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपनी बहन का विवाह नावापारा अंबिकापुर निवासी गौरव सोनी पिता अंजय सोनी के साथ तय किया था। शादी के लिए प्रारंभिक बातचीत के दौरान वर गौरव सोनी, मीरा देवी पति स्व. अंजय सोनी, दिलिप सोनी व उनकी पत्नी, राजेंद्र सोनी, पिन्टु सोनी, रोहित सोनी के द्वारा 6 लाख 50 हजार रुपये दहेज में देने और लड़की को विवाह के लिए अंबिकापुर लेकर आने कहा गया था और यहीं होटल में शादी की रस्म पूरी करने की बात कही थी। बातचीत पक्का होने के बाद 26 मई 2024 को मां महामाया मंदिर अंबिकापुर में दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में सगाई की रस्म पूरी हुई, इसके बाद वे शादी की अग्रिम तैयारी करने लगे। दो दिन बाद 28 मई को लड़का गौरव की मां मीरा देवी ने उन्हें अपने जेठ राजेंद्र सोनी से मिलने और शादी कैसे करना है, इस संबंध में बात कर लेने के लिए कहा। इसके बाद वे गुप्तेश्वर सोनी, सुरेश सोनी, विनोद सोनी, विकास सोनी के साथ इनसे मिलने गए तो राजेंद्र सोनी और उनका लड़का पिन्टु सोनी व रोहित सोनी बोले होटल का खर्च बहुत ज्यादा आएगा, जितना दहेज दे रहे हैं उतने में काम नहीं चलेगा। इसके बाद उन्होंने 11 लाख रुपये की मांग की। सगाई के बाद अचानक रुपये की मांग करने पर वधु के भाई ने सगाई के बाद विवाह नहीं होने पर बनने वाली परिस्थिति व स्वयं की आर्थिक परिस्थिति का हवाला दिया तो उन्होंने 10 जुलाई 2024 को शादी करने की हामी भर दी। इसके बाद वह मीरा देवी और वर गौरव सोनी को 21.06.24 को 5 लाख रुपये नगद देकर आया।
विवाह की तिथि करीब आने पर जुलाई माह में उन्होंने 11 लाख रुपये देने पर ही शादी करने की बात कहते हुए अपनी बात पर अड़े रहे और शादी कैंसिल कर दिया। इसका पता चलने पर पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है, वहीं जिस वधू के विवाह की तैयारी चल रही थी, उसके द्वारा किसी प्रकार की घटना कारित करने की संभावना स्वजन ने जताई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.