अपराध

Junagadh Murder: गुजरात में रिश्तों का खून! नाबालिग ने मां के कहने पर की दो हत्याएं, पुलिस ने खोदकर निकाले शव

Junagadh Murder: गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शोभावदला गांव के खोडियार आश्रम में 15 साल के एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई और छह माह की गर्भवती भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग आरोपी ने न केवल शवों को नग्न अवस्था में घर में दफनाया, बल्कि सबूत मिटाने में उसकी मां ने भी साथ दिया। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा 16 अक्टूबर को हुई घटना के 15 दिन बाद, यानी 31 अक्टूबर शुक्रवार को हुआ, जब मृतका के माता-पिता ने संदेह होने पर पुलिस से संपर्क किया।

नफरत और नशे की लत ने बना दिया हत्यारा

पुलिस जांच के अनुसार, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय शिवमगिरी और उनकी पत्नी, 19 वर्षीय कंचन कुमारी के रूप में हुई है। शिवमगिरी इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे, जबकि नाबालिग आरोपी आश्रम की देखभाल और गोशाला में गायों की सेवा करता था।

नाबालिग आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शराब की लत थी, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। बड़ा भाई शिवमगिरी उसे बार-बार नशे की लत छोड़ने के लिए समझाता था। इसके अलावा, वह आरोपी के कमाए हुए पैसे भी अपने पास रख लेता था। इसी नफरत के कारण नाबालिग ने अपने भाई की हत्या करने का फैसला कर लिया।

भाई पर लोहे की रॉड से हमला, भाभी से दुष्कर्म और गला घोंटा

क्रूरता की हद पार करते हुए, 16 अक्टूबर की सुबह जब शिवमगिरी सो रहे थे, आरोपी ने उन पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। उसने तब तक वार किए जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

पति के चिल्लाने पर कंचन कुमारी घर में देखने आईं। अपने पति को खून से लथपथ देखकर उन्हें लगा कि देवर उन्हें भी मार डालेगा, इसलिए वह खुद को छोड़ने की विनती करने लगीं। लेकिन आरोपी ने हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। उसने पहले भाभी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उनके पेट पर घुटना रखकर गला घोंट दिया।

पुलिस के अनुसार, यह हमला इतना बर्बर था कि महिला के छह माह का भ्रूण गर्भ से बाहर निकल आया था। आरोपी ने तीन शवों (शिवमगिरी, कंचन और नवजात) को घर में ही पाँच फुट गहरा गड्ढा खोदकर नग्न अवस्था में दफना दिया।

मां ने सबूत मिटाने में दिया साथ

हत्या के बाद, आरोपी ने कपड़ों में आग लगा दी और खून के धब्बे साफ कर दिए। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि अकेले नाबालिग के लिए इतना गहरा गड्ढा खोदना और शवों को दफनाना संभव नहीं था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि घटना के दिन मां घटनास्थल के पास नहीं थी, लेकिन उसने बेटे को सबूत मिटाने में पूरी मदद की।

यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और 28 साल से खोडियार आश्रम में रह रहा था। आरोपी के पिता की कोरोना से मौत हो चुकी थी, जिसके बाद मां विभाबेन साध्वी जैसा जीवन जी रही थीं।

ऐसे हुआ 15 दिन बाद हत्या का खुलासा

हत्याकांड का खुलासा 15 दिन बाद तब हुआ जब मृतका कंचन कुमारी के माता-पिता को संदेह हुआ। दिवाली के दौरान बेटी से बात न हो पाने पर उन्हें चिंता हुई। दामाद (शिवमगिरी) का फोन बंद आने पर उन्होंने आरोपी नाबालिग को फोन किया। आरोपी हर बार कोई बहाना बनाकर फोन काट देता था।

आखिरकार, उसकी मां विभाबेन ने फोन उठाया और झूठी कहानी सुनाई कि बेटे और बहू की गुजरात के हिम्मतनगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। जब माता-पिता ने हादसे की तस्वीरें या दस्तावेज मांगे तो मां ने टालमटोल शुरू कर दी।

संदेह गहराने पर कंचन के माता-पिता बिहार से गुजरात पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने उन्हें बताया कि हिम्मतनगर क्षेत्र में ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है। इसके बाद, 31 अक्टूबर को पुलिस आश्रम पहुंची और घर के पीछे से सड़ी-गली अवस्था में तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने अब नाबालिग आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More: IND vs AUS 3rd T20I: भारत के सामने 187 रन का टारगेट, डेविड-स्टोइनिस ने जड़े तूफानी अर्धशतक

Thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

7 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

7 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

7 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

9 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

9 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

9 hours ago

This website uses cookies.