Religious Conversion : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। रविवार 29 जून को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता टिकरापारा स्थित एक घर पहुंचे और अवैध धर्मांतरण का आरोप लगाया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जैसे ही वे घर के अंदर घुसे उनपर चिली स्प्रे छिड़क दिया, जिससे उनकी आंखों जलने लगी, तभी प्रार्थना सभा में मौजूद लोग मौके से भाग गए। कार्यकर्ता आंख मींजते हुए अंदर गए और बंद करो के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक, घर के अंदर 60-70 लोग मौजूद थे। टिकरापारा में 5-6 स्थानों पर अवैध धर्मांतरण की सूचना मिली थी। एक घर में हंगामे के बाद वे लोग बाकी घरों में भी गए, जहां प्रार्थना सभा चल रही थी। वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा।
हिंदू जागरण मंच ने कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि पुरुषों, महिलाओं और नाबालिग बच्चों को बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।
हिंदू जागरण मंच ने तहसीलदार से अवैध चर्चों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिन चर्चों को शासन से मान्यता प्राप्त नहीं है, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। संगठन ने धर्मांतरण और मतांतरण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी भी दी है।तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया हिंदू संगठनों को टिकरापारा के सामने प्रार्थना सभा भवन में अवैध प्रार्थना की सूचना मिली थी। जहां पर पुलिस की टीम भी पहुंची थी। जिसका जांच किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More : Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश डीजीपी का दावा, इंटरनेट-शराब बलात्कार के लिए जिम्मेदार!
Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…
Janjgir-Champa Double Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…
Chhattisgarh Rules Change Today: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…
Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…
Gold Silver Price Today: वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन यानी 1 अप्रैल 2026…
Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…
This website uses cookies.