छत्तीसगढ़

Resolution 2026 Agricultural Innovation : खेती में नवाचार के लिए सरगुजा को मिलेगा अब नई पहचान

Resolution 2026 Agricultural Innovation : अंबिकापुर से लगे सरगंवा ग्राम में आयोजित हो रहे संकल्प 2026 कार्यक्रम सरगुजा संभाग के लिए कृषि क्षेत्र में एक बड़े प्रयोग के रूप में उभरने जा रहा है। यहां एक ही स्थान पर उन्नत खेती, आधुनिक तकनीकों और कृषि नवाचारों की व्यापक झलक देखने को मिल रही है। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के 24 राज्यों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और व्यवसायी शामिल हो रहे हैं।

करजी फार्म्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रगतिशील कृषक ताराचंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, वितिश गुप्ता, मानसून गुप्ता, ऋषि गुप्ता और मनीष गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि वर्ष 2005 से प्रारंभ हुआ “संकल्प” आज एक सशक्त मंच के रूप में विकसित हो चुका है। जिसने कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक के प्रसार और किसान सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह मंच न केवल किसानों को नई दिशा दे रहा है, बल्कि देश की कृषि व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाना है, खासकर छोटे और सीमांत किसानों को जागरूक कर उनकी आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को आदिवासी अंचलों के गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

राकेश गुप्ता ने आगे कहा कि ‘देखकर विश्वास’ के सिद्धांत पर आधारित यह पहल किसानों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से प्रेरित करेगी, जिससे वे नई तकनीकों को अपनाने के लिए आगे बढ़ें। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं कृषि, उद्योग, प्रबंधन और अनुसंधान संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे कृषि, उद्यानिकी, प्रसंस्करण और उन्नत कृषि गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि “संकल्प 2026” में अब तक 23 हजार 500 से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है और 10, 11 एवं 12 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन में 24 राज्यों और नेपाल से सहभागिता सुनिश्चित है। आनलाइन और आफलाइन माध्यम से मिलाकर 26 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में 106 कंपनियां अपने उत्पाद और नवाचार प्रस्तुत करेंगी, जबकि लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में 110 से अधिक फसलों और तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि संकल्प 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस पहल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर किसानों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

युवाओं को रोजगार देने की भी पहल

प्रगतिशील किसान राकेश गुप्ता ने बताया कि कृषि व्यवसाय बन चुका है और हमने जो नवाचार शुरू किया उससे अब लोगों को रोजगार देने का बड़ा माध्यम भी बन गया है। यहां न सिर्फ ग्रामीण युवाओं बल्कि शहरी युवाओं को ही प्रशिक्षण देकर उन्हें इस काम से जोड़ने की पहल हम कर रहे हैं। उनके पिता प्रगतिशील कृषक ताराचंद गुप्ता ने बताया कि कुछ और खेती में नवाचार शुरू किया था अब हमारी तीसरी पीढ़ी इस काम में लग चुकी है।बड़े महानगरों में पढ़ाई कर मेरे पोते वापस मिट्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं और लोगों को रोजी-रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। खेती में नवाचार कर रहे हैं यह मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

करजी फार्मस का पौधा 17 राज्य पहुंचा

करजी फार्मस के संचालक वितिश गुप्ता ने बताया कि करजी गांव में कुछ वर्ष पूर्व ग्राफ्टेड तकनीक से बैगन, टमाटर,मिर्च सहित के सब्जियों के पौधे तैयार किया गया यह अब देश के 17 राज्यों तक पहुंच गया है। करजी फार्मस ग्राफ्टेड तकनीक से तैयार पौधा उक्त राज्यों के तीन हजार एकड़ तक फैल चुका है। अब सरगंवा में नवाचार शुरू होने जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Mainpat BJP Leader Resign : मैनपाट में आशियाना उजड़ने पर भावुक हुए भाजपा अध्यक्ष, पद से दिया इस्तीफा

Mainpat BJP Leader Resign : सरगुजा जिले के मैनपाट में प्रशासन द्वारा एक विधवा महिला…

3 minutes ago

IPL Betting Racket : छत्तीसगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, हिमाचल से 16 आरोपी गिरफ्तार

IPL Betting Racket :  छत्तीसगढ़ की भाटापारा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर दांव लगाने…

9 minutes ago

NCL Recruitment 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में 577 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया

NCL Recruitment 2026 :  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया…

12 minutes ago

Dhar Murder : “तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते”, कहकर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या

Dhar Murder : मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र से एक ऐसी…

22 minutes ago

West Bengal Election 2026 : भवानीपुर में सुवेंदु का बड़ा प्रहार, ममता बनर्जी को बताया ‘झूठों की रानी’, सियासी पारा चढ़ा

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासी पारा…

28 minutes ago

Pappu Yadav Taunt : नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, पप्पू यादव ने पूछा- क्या अब मिलेगा पीएम पद?

Pappu Yadav Taunt : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को…

33 minutes ago

This website uses cookies.