Ridhima Pathak BPL
Ridhima Pathak BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025-26 का वर्तमान सीजन खेल से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि भारतीय क्रिकेट प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक को बीपीएल के आधिकारिक प्रेजेंटेशन पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चर्चा थी कि उन्हें ढाका लीग को कवर करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बांग्लादेश पहुंचने से पहले ही उन्हें हटा दिया गया। इस खबर ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी थी, लेकिन अब खुद रिद्धिमा पाठक ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।
भारत की प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत बयान जारी कर उन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें लीग से “ड्रॉप” किए जाने की बात कही जा रही थी। रिद्धिमा ने स्पष्ट किया कि बीपीएल से अलग होने का निर्णय उनका व्यक्तिगत था। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ घंटों से यह गलत नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि मुझे बीपीएल से हटा दिया गया है। सच यह है कि मैंने स्वयं इस लीग का हिस्सा न बनने का फैसला लिया। मेरे लिए मेरा देश और उसकी गरिमा किसी भी प्रोफेशनल असाइनमेंट से कहीं ऊपर है।”
अपने बयान में रिद्धिमा ने खेल के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि वे सालों से पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ क्रिकेट की सेवा कर रही हैं और यह प्रतिबद्धता भविष्य में भी अडिग रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हमेशा खेल भावना और स्पष्टता के साथ खड़ी रहेंगी। रिद्धिमा ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिले संदेश उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि सच्चाई का प्रतीक है और वे कभी भी इसके मूल्यों से समझौता नहीं करेंगी।
रिद्धिमा पाठक का यह फैसला एक ऐसे समय में आया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में अभूतपूर्व कड़वाहट देखी जा रही है। यह विवाद केवल प्रेजेंटर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों और प्रसारण अधिकारों तक फैल चुका है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के रुख के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की टीम से बाहर कर दिया था। इस घटना ने आग में घी का काम किया और दोनों देशों के बीच खेल कूटनीति प्रभावित हुई।
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल के व्यावसायिक पक्ष पर भी पड़ रहा है। केकेआर द्वारा मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के विरोध में बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल (IPL) के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से भी इनकार कर दिया है। रिद्धिमा पाठक का बीपीएल छोड़ने का फैसला इसी व्यापक भू-राजनीतिक और खेल विवाद की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ पेशेवर करियर पर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी गई है।
Read More:Bangladesh Violence: बांग्लादेश चुनाव से पहले खूनी संघर्ष, बीएनपी नेता की ढाका में हत्या
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.