Rishabh Pant injury : भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक और बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। पंत को इतनी गंभीर चोट लगी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। वह अपनी पारी को अधूरा छोड़कर बेहद दर्द में मैदान से बाहर निकले, जिससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में चिंता की लहर दौड़ गई है।
यह घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 68वें ओवर में घटी जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक तेज गेंद सीधे ऋषभ पंत के बाएं पैर पर आकर लगी। गेंद लगने के तुरंत बाद पंत ज़मीन पर बैठ गए और दर्द में कराहते दिखे। वह अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। स्थिति को देखते हुए तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया और गाड़ी की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
मैदान से बाहर जाते समय पंत के पैर में काफी सूजन साफ दिखाई दी, जिससे यह साफ है कि चोट हल्की नहीं है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि पंत इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी या कीपिंग कर पाएंगे या नहीं। उनकी चोट भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता बन गई है, खासकर तब जब टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है।
ऋषभ पंत इससे पहले लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भी चोटिल हुए थे। उस मुकाबले में उन्हें विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। उस टेस्ट की दोनों पारियों में वह कीपिंग नहीं कर पाए थे। ताजा चोट ने उनकी फिटनेस को लेकर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारतीय टीम पहले से ही खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। आकाशदीप पूरी तरह फिट नहीं हैं, वहीं अर्शदीप सिंह भी हाल ही में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में ऋषभ पंत जैसे अहम खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए सबसे बड़ा झटका है। चोटिल होने से पहले पंत अच्छी लय में नजर आ रहे थे और 37 रन बनाकर क्रीज पर सेट थे। ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका बाहर जाना टीम के बैटिंग और विकेटकीपिंग दोनों विभागों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अब यह देखना अहम होगा कि मेडिकल टीम उनकी चोट को कैसे मैनेज करती है और वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं।
Read More : Ponzi scam : पोंजी स्कीम घोटाला: पूर्व TMC सांसद कंवर दीप सिंह के बेटे की 127 करोड़ की संपत्ति ED ने जब्त की
Religious Controversy: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे,…
Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 18 मार्च 2026 को हुई…
Rupee All Time Low: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुधवार का दिन मुद्रा बाजार (Forex Market)…
IPAC ED Raid Case : IPAC से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के मामले…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बजने ही वाला है।…
Esmail Khatib Death: मध्य पूर्व में जारी महायुद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी दौर में पहुँच…
This website uses cookies.