Oplus_16908288
Ambikapur News : शहर में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और पूरे जिले में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी अनुसार, चोपड़पारा निवासी 70 वर्षीय पानो देवी अपने पड़ोस की महिला के साथ रविवार सुबह करीब 7.45 बजे रिंग रोड स्थित काली मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक पर पहुंची थीं। दोनों महिलाएं थकान के चलते सड़क के डिवाइडर पर बैठकर विश्राम कर रही थीं। तभी दो बाइकों में सवार चार युवक वहां पहुंचे। पहले तो वे महिलाएं देखकर आगे निकल गए, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक मोड़कर वापस लौट आए।
युवकों ने मौके पर पहुंचते ही महिलाओं को डरा-धमकाकर सोने की चेन और सोने के दो कंगन छीन लिए, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंग रोड चौपड़ापारा इलाके की है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर दी और सभी थानों व चौकियों के सामने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।
नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना और संदिग्ध वाहनों की पहचान करना है। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है, हालांकि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
रविवार सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं में दहशत का माहौल है। पुलिस की चेकिंग और कड़ी कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लुटेरों तक पुलिस की पहुंच होगी।
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…
West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों ने…
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की सियासत ने साल 2026 में एक ऐसा मोड़ लिया है…
Mamata Banerjee Defeat Reasons: पश्चिम बंगाल की सियासत में पिछले डेढ़ दशक से निर्विवाद नेता…
TN Election Result : तमिल सिनेमा के बेताज बादशाह 'थलपति' विजय ने करीब 36 वर्षों…
Kerala Election Results 2026: दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल की राजनीति में एक बड़ा…
This website uses cookies.