Thetarget365

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती, कट्टा दिखा करोड़ों के आभूषण लूटकर हुए फरार

बलरामपुर @thetarget365 रामानुजगंज मुख्यालय में बुधवार दोपहर बाइक सवार 03 युवकों ने राजेश ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया है। युवकों ने कट्टे की नोक पर 08 किलो के जेवरात लूट लिए। घटना दोपहर 1:.10 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

देखें वीडियो 👇

जानकारी अनुसार रामानुजगंज के नगरपालिका चौक में संचालित राजेश ज्वेलर्स में बुधवार को दो बाइक से चार युवक पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे। दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। बदमाशों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश दिया। इसी बीच दुकान संचालक राजेश सोनी पर कट्टे की बट्ट से हमला कर घायल कर दिया और उन्हें जमीन पर बैठा दिया। लुटेरों ने मालिक से ही लॉकर खुलवाकर उसमें रखे सोने के सभी आभूषण निकाल लिए। लुटेरों ने दुकान के शोकेस में रखे सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए। करीब 15 मिनट में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास शोर मचा कर लोगों की इसकी जानकारी दी।

झारखंड सीमा पर की गई नाकेबंदी

रामानुजगंज पुलिस ने लूट की सूचना मिलते ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड की सीमा पर नाकाबंदी की गई लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस दुकान सहित आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लुटेरों का पतासाजी करने में जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम को झारखंड भी लुटेरों की तलाश में भेजी गई है।

एक करोड़ से अधिक के आभूषणों की लूट

ज्वेलर्स दुकान के संचालक राजेश सोनी के अनुसार लुटेरे लगभग एक करोड़ रुपये से भी अधिक के जेवरात व सोना लेकर भागे हैं। इससे पहले भी रामानुजगंज में आभूषण दुकान से उठाईगिरी और लूटपाट की कई बड़ी वारदातें हुई है जिसमें आज तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। घटना के बाद से आभूषण व्यवसायी चिंतित नजर आए।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

4 hours ago

This website uses cookies.