ताज़ा खबर

Russian woman India escape : रूसी महिला अवैध रूप से भारत से भागी, सुप्रीम कोर्ट को केंद्र की जानकारी, बच्चे को लेकर चल रहा था कस्टडी विवाद

Russian woman India escape : सुप्रीम कोर्ट में चल रही बच्चे की कस्टडी से जुड़ी सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि रूसी नागरिक विक्टोरिया, जो अपने भारतीय पति से कस्टडी विवाद में उलझी थी, अवैध तरीके से भारत से रूस भाग गई है। एएसजी ने अदालत को सूचित किया कि महिला ने पहले बिहार का रुख किया, फिर वहां से नेपाल पहुंची, और फिर फ्लाइट से UAE के शारजाह होकर रूस चली गई।

बोर्डिंग पास मिला, नेपाल एयरलाइन से पुष्टि बाकी

ASG ने बताया कि सरकार के पास महिला का बोर्डिंग पास मौजूद है, और नेपाल की एयरलाइन से पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि महिला की पूरी यात्रा इतिहास (ट्रैवलिंग हिस्ट्री) जुटाई जा रही है, जिसके लिए थोड़ा और समय चाहिए।यह जानकारी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के समक्ष दी गई, जो इस मामले की सुनवाई कर रही है।

कोर्ट का सवाल: क्या रूसी दूतावास की मिलीभगत है?

सुनवाई के दौरान बेंच ने सवाल उठाया कि क्या रूसी दूतावास के अधिकारियों की महिला को भारत से निकालने में कोई भूमिका या मिलीभगत रही है? इस पर ASG ने जवाब दिया कि विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस मिलकर इस पूरे मामले की सक्रियता से जांच कर रहे हैं और हर संभावना पर विचार किया जा रहा है। अदालती आदेशों का उल्लंघन कर देश छोड़ने पर अवमानना का मामला बन सकता है। बेंच ने टिप्पणी की कि अगर महिला ने वाकई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी करते हुए देश छोड़ा है, तो यह न्यायालय की अवमानना मानी जाएगी। कोर्ट ने इससे पहले 17 जुलाई को स्पष्ट रूप से कहा था कि विक्टोरिया को भारत छोड़ने की अनुमति नहीं है और उसे बच्चे को भारतीय पिता सैकत बसु को सौंपना होगा।

विवाह से लेकर विवाद तक

इस केस की शुरुआत चीन में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में हुई, जहां भारतीय इंजीनियर सैकत बसु और रूसी महिला विक्टोरिया की मुलाकात हुई। दोनों ने 2017 में भारत आकर शादी की और 2020 में उनका एक बेटा हुआ। कुछ समय बाद रिश्ते में खटास आई और कपल ने तलाक का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली की फैमिली कोर्ट में मामला चलने लगा और बाद में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई।

साझी कस्टडी में रह रहा था बच्चा

कपल ने अदालत के निर्देश पर संयुक्त कस्टडी का मॉडल अपनाया, जिसमें बेटा तीन दिन मां और तीन दिन पिता के पास रहता था। 22 मई को, तीन दिन के लिए बेटे की कस्टडी विक्टोरिया को दी गई थी, जो आखिरी बार पिता ने बच्चे को देखा। इसके बाद से 7 जुलाई से महिला और बच्चा लापता हो गए। विक्टोरिया का फोन बंद है और वह अपने दिल्ली स्थित घर पर भी नहीं मिली।

परिवार को जासूसी का शक

सैकत बसु और उनके परिवार ने महिला की मंशा पर शक जताया है। उनका आरोप है कि विक्टोरिया भारत में जासूसी गतिविधियों में शामिल थी और अब रूस लौट चुकी है। इस शक को बल इसलिए भी मिला क्योंकि सैकत के पिता नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं, और विक्टोरिया के पिता रूस की खुफिया एजेंसी से जुड़े रहे हैं। विक्टोरिया अकसर अपने पति से कोलकाता स्थित सेना मुख्यालय फोर्ट विलियम ले जाने की मांग करती थी।

रूसी दूतावास से संबंधों पर भी आरोप

सैकत ने कोर्ट को बताया कि 4 जुलाई को विक्टोरिया को रूसी दूतावास के पिछले दरवाजे से एक राजनयिक के साथ अंदर जाते देखा गया था। उनका यह भी दावा है कि महिला और उस राजनयिक के बीच निजी संबंध हैं। परिवार ने कोर्ट से अपील की है कि केंद्र सरकार महिला का पासपोर्ट जब्त करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

कस्टडी विवाद से लेकर अंतरराष्ट्रीय संकट तक

बच्चे की कस्टडी का यह मामला अब भारत और रूस के बीच संभावित राजनयिक तनाव का कारण बनता दिख रहा है। महिला का गायब होना, उसका अवैध तरीके से देश छोड़ना और जासूसी की आशंका – ये सब मिलकर केस को संवेदनशील और जटिल बना रहे हैं।

अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि इस पूरे मामले में अगला कदम क्या होगा और क्या केंद्र सरकार महिला को भारत वापस ला पाने में सफल होगी।

Read More  : Operation Sindoor debate : संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर 25 घंटे की चर्चा तय, विपक्ष ने पीएम और मंत्रियों की मौजूदगी की मांग की

Thetarget365

Recent Posts

Surajpur Crime : सूरजपुर में मोबाइल छीनने पर खौफनाक अंत, नाबालिग ने खुद को लगाई थी आग, छात्रा की रायपुर में मौत

Surajpur Crime : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां…

6 minutes ago

Jammu Kashmir : सांबा में तीन संदिग्धों की आहट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया…

15 minutes ago

Khawaja Asif Threat : पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी, कहा- जंग हुई तो कोलकाता तक पहुंचेंगे

Khawaja Asif Threat : भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव एक बार…

19 minutes ago

JASSM-ER Missile : मिडिल ईस्ट में महाविनाश की तैयारी? अमेरिका ने तैनात किए रडार को चकमा देने वाले बम

JASSM-ER Missile : मिडिल ईस्ट में शांति और सुलह की तमाम कोशिशें रविवार (5 अप्रैल,…

50 minutes ago

Middle East War : मिडिल-ईस्ट में महाजंग का खतरा, परमाणु विशेषज्ञ अल-बरदेई ने ट्रंप को रोकने की अपील की

Middle East War : इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी…

54 minutes ago

Ambikapur Murder : अंबिकापुर हत्याकांड का खौफनाक सच, 12 पसलियां टूटीं, दिल और फेफड़े भी फटे निकले, रेलवे स्टेशन में घूमता दिखा संदिग्ध

Ambikapur Murder :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने…

1 hour ago

This website uses cookies.