Russia Cancer Vaccine: रूस की 100% कारगर कैंसर वैक्सीन ने ट्रायल में रचा इतिहास, आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?

Russia Cancer Vaccine:  कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में रूस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रूस की mRNA-आधारित वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ (Entromix) ने क्लिनिकल ट्रायल में 100% प्रभावकारिता और सुरक्षा के साथ एक नई उम्मीद जगाई है। यह वैक्सीन अब रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

ads

कैसे काम करती है एंटरोमिक्स वैक्सीन?

‘एंटरोमिक्स’ वैक्सीन की तकनीक काफी हद तक कोरोना वैक्सीन जैसी है, लेकिन यह व्यक्तिगत (Personalized) तरीके से हर मरीज के लिए अलग-अलग तैयार की जाती है। इसका मकसद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन्हें नष्ट करने के लिए तैयार करना है।

ads

इस वैक्सीन को विशेष रूप से इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह कैंसरग्रस्त ट्यूमर पर सीधे हमला करे और साथ ही शरीर को नुकसान न पहुंचाते हुए इम्यून सिस्टम को सक्रिय करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ऐसे चार वायरस का उपयोग किया गया है जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन कैंसर को खत्म करने में मददगार साबित होते हैं।

ट्रायल में क्या निकला?

इस mRNA वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल रूस के सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF 2025) के दौरान 18 से 21 जून के बीच शुरू हुआ था। इस परीक्षण में 48 मरीजों ने हिस्सा लिया था और सभी ने इस वैक्सीन को सकारात्मक रूप से रिस्पॉन्ड किया।

कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखा गया

अधिकांश मरीजों में ट्यूमर का आकार घटा

कुछ मरीजों में कैंसर पूरी तरह खत्म हो गया

सभी मरीजों ने वैक्सीन को अच्छी तरह सहन किया

वैक्सीन को बनाया किसने?

‘एंटरोमिक्स’ वैक्सीन को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान रेडियोलॉजिकल केंद्र ने, रूसी विज्ञान अकादमी (RAS) और एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (EIMB) के सहयोग से विकसित किया है। इसे तैयार करने में कई साल लगे और यह कई प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल ट्रायल से गुजर चुका है।

आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?

फिलहाल वैक्सीन रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की समीक्षा प्रक्रिया में है। यदि सब कुछ सुचारू रहा और नियामक मंजूरी मिल गई, तो यह वैक्सीन 2026 की शुरुआत तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। पहले चरण में इसे रूस के कैंसर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बाद इसे अन्य देशों में भी निर्यात किया जा सकता है।

रूस की ‘एंटरोमिक्स’ वैक्सीन ने कैंसर के इलाज में नई उम्मीदें जगा दी हैं। 100% प्रभावी और सुरक्षित बताई गई यह वैक्सीन न सिर्फ ट्यूमर को छोटा करने में मदद करती है, बल्कि रोगी के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है। अगर इसे जल्द मंजूरी मिल जाती है, तो यह दुनिया भर में कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

Read More : Vice Presidential Election 2025: 133 सांसद बिगाड़ सकते हैं NDA का समीकरण, विपक्ष को जीत का क्यों है भरोसा?

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.