Sachin Pilot : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। ऐसा लगता है जैसे यहां सब कुछ दिल्ली से चलाया जा रहा है, रायपुर पर नियंत्रण कम है। जिनको सरकार चलाने के लिए जनता का आशीर्वाद मिला है, वो भी हर फैसले के लिए दिल्ली की तरफ देख रहे हैं।
अमित शाह के ‘नक्सलियों को सोने नहीं देना चाहिए’ वाले बयान को लेकर पायलट ने कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है, इसलिए सभी को विश्वास में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस राजीव भवन में मैराथन बैठक करेगी। बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी पदाधिकारी आ चुके हैं। राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक जल्द ही शुरू होगी। इनमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन विभाग के प्रमुख शामिल हैं।
रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने संसद में प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाए हैं। अब पार्टी राज्य के मुख्य मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेगी। इसमें पार्टी कार्यकारिणी सदस्यों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और संगठन के प्रमुख विभागों की बैठक होगी।
पायलट ने बताया कि अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी तथा 2025 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस वर्ष को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन के लिए समर्पित किया है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में आवश्यक बदलाव पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलियों को खत्म करने संबंधी बयान को लेकर कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से कदम उठाए जाने चाहिए। आंतरिक सुरक्षा के संबंध में सभी को विश्वास में लेकर कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमारे सैनिक अपनी भूमिका निभाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री के नक्सल उन्मूलन के 31 मार्च 2026 के लक्ष्य के बारे में पायलट ने कहा कि सोच-समझकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, हमारे जवान अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी भूमिका निभाते हैं।
Janjgir-Champa Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
CGPSC 2021 Verdict: छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का…
Medicine Shop Shutdown : आगामी 20 मई 2026 को पूरे भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के…
West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…
SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…
This website uses cookies.