“समभाव महिला मंच” ने श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं को किया फल वितरण

अंबिकापुर (thetarget365)। भारतवर्ष में इन दिनों चैत्र नवरात्र पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन राम नवमी के साथ होता है। इस बीच श्रद्धालु देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ साथ व्रत रहकर अपनी भक्ति और उपासना में लीन हैं। नगर के हर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रात:काल और सांध्यकाल में विशेष आरती में बहुतायत संख्या में देखा जा सकता है।

इसी तारतम्य में चैत्र नवरात्रि के छठे दिन 14 अप्रैल को “समभाव महिला मंच” की सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर नगर के दुर्गा मंदिर, समलाया मंदिर और गौरी मंदिर में श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं के लिए फल के पैकेट वितरित किए गए। जिसमें समभाव महिला मंच की संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता के साथ कई सदस्य महिलाएं अनुभा डबराल, मुक्ता गुप्ता, अंजना परिहार, श्रद्धा सोनी, नीलिमा मिश्रा, डा. शबनम ख़ानम, विमला यादव, सोनी सिन्हा, नीतू मिश्रा, स्मिता तिवारी, सरिता सिंह, आशा राणा, संजीता स्वर्णकार, नमिता चावला, उमा वर्मा, मानोबी दत्ता, कुंजबाला जायसवाल, सुनीता लाल, पिंकी छाबड़ा, श्वेता गुप्ता, जयंती तिवारी, रिया तिवारी, मधु चौदहा, मंजूषा भगत, लिली कहकशां, आशा गुप्ता, नीलम रजवाड़े, रीना जायसवाल, ज्योति द्विवेदी, दीपमाला सिंह और सतनाम छाबड़ा शामिल रहीं।

thetarget365

Recent Posts

PBKS vs MI Result : मुंबई की जीत ने पंजाब को मझधार में छोड़ा, जानें प्लेऑफ के लिए अब क्या है समीकरण

PBKS vs MI Result :  आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…

50 minutes ago

Modi Cabinet 2.0: 21 मई की बैठक में बड़े बदलाव के संकेत, देश के लिए तैयार हो रहा है बचत का नया फॉर्मूला

Modi Cabinet 2.0:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…

53 minutes ago

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

1 hour ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

2 hours ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

9 hours ago

This website uses cookies.