Thetarget365

संदीप लकड़ा हत्याकांड : गोदाम रखवाली में शामिल एक और आरोपी गोवा से हुआ गिरफ्तार

मामले में अब तक 08 आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय व एक अन्य आरोपी अभी भी हैं फरार

अंबिकापुर @thetarget365 संदीप हत्याकांड के मामले में थाना सीतापुर पुलिस ने गोदाम की रखवाली में शामिल एक अन्य आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अभी तक 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनके तलाश में पुलिस लगी है। फरार आरोपी अभिषेक पाण्डेय की गिरफ्तारी पर आईजी सरगुजा रेंज व पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 40 हजार रुपये इनाम की उद्घोषणा की है।

बता दें कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम बेलजोरा के दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को ग्राम लुरेना बड़वापाट कमलेश्वरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे में जमींदोज करके ऊपर से कांक्रीट की ढलाई कर दी गई थी। आरोपियों के द्वारा हत्या की स्वीकारोक्ति करने पर पुलिस ने शव को निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे से बरामद किया था। मृतक के शव को बरामद करके पुलिस मामले में धारा 365, 323, 302, 201, 212, 34, 506, 147, 120(बी) भादंसं एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला कायम की थी।

पुलिस टीम ने पूर्व में 07 आरोपियों प्रत्युश पाण्डेय, गुड्डू कुमार, तुलेश्वर तिवारी, शैल शक्ति साहू, गौरी तिवारी, दीपांशु महाराज व जहांगीर अंसारी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य फरार चल रहे हैं। तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी इनामी आरोपी अभिषेक पाण्डेय पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस की विशेष टीम आरोपियों के तलाश में लगी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक और आरोपी मो. सब्बा अंसारी 30 वर्ष निवासी कुसमई धौरिया, थाना बिरनी, जिला गिरिडीह झारखण्ड को गोवा से कब्जे में लिया है।

पूछताछ में उसने घटना 07 जून 2024 को दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा को मारपीट करने के बाद अत्यधिक घायल अवस्था में हाथ-पैर बांधकर आमाटोली गोदाम में बंद करने की जानकारी दी है, जिसकी रखवाली पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जहांगीर अंसारी कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि मो. सब्बा अंसारी, हत्या की घटना से अवगत होने के बाद भी प्रकरण की सूचना पुलिस को नहीं देते हुए आरोपियों का सहयोग किया। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी सीतापुर उपनिरीक्षक रघुराम भगत, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, विकास सिंह, अनुज जायसवाल शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

5 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

5 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

6 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

8 hours ago

This website uses cookies.