Thetarget365

संदीप लकड़ा हत्याकांड : फरार मुख्य आरोपी को पनाह देने वाला जीजा गिरफ्तार

मुख्य आरोपी को पकड़ने आईजी सरगुजा ने किया 30 हजार रुपये का इनाम घोषित
★ प्रकरण में पूर्व में 5 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला के सीतापुर थाना अंतर्गत राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक की हत्या कर शव को निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे छिपा देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के जीजा को गिरफ्तार किया है। सीतापुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करने वाले आरोपी दीपांशु महाराज उर्फ राहुल को धमतरी जिला से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा फरार आरोपी अभिषेक पाण्डेय की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा की है। ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बता दें थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को ग्राम लुरेना बड़वापाट कमलेश्वरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे में छिपाकर ऊपर से कांक्रीट की ढलाई करा देने के मामले में पुलिस ने मृतक के शव को निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे से बरामद किया था। मृतक के शव को बरामद करने के बाद मामले में अपराध क्रमांक 219/24, धारा 365, 323, 302, 201, 34 भा.दं.सं. एवं 3 (2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत पूर्व में 05 आरोपियों प्रत्युश पाण्डेय, गुड्डू कुमार, तुलेश्वर तिवारी, शैल शक्ति साहू व गौरी तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। घटना का मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य आरोपी मामले में फरार चल रहे हैं। मुख्य आरोपी के लिए ईनाम की उद्घोषणा की गई है, साथ ही प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।

फरार आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने, शरण एवं सहयोग प्रदान करने सहित आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास कर आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान थाना सीतापुर पुलिस टीम को पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी अभिषेक पाण्डेय का जीजा दीपांशु महराज उर्फ राहुल आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तारी से बचाने के लिए शरण देने एवं भगाने में आवश्यक सहयोग प्रदाय किया है। आरोपी अभिषेक पाण्डेय के फरार रहने के दौरान भी उसके जीजा दीपांशु महराज उर्फ राहुल अपने मोबाइल से अन्य आवश्यक सुविधा प्रदान करता रहा है।

पूछताछ करने पर दीपांशु महराज उर्फ राहुल 29 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी, गली नंबर 03 थाना कोतवाली धमतरी ने इन बातों की स्वीकारोक्ति पुलिस के समक्ष की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सीम जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि राहुल उर्फ दीपांशु महराज के द्वारा अपने साला अभिषेक पाण्डेय व उसके अन्य साथी के द्वारा हत्या करने की बात जानते हुए भी इन्हें आश्रय देकर छिपाने में सहयोग करना पाया गया। ऐसे में प्रकरण में धारा 212 भा.दं.सं. जोड़कर दिपांशु को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य का मामले में गिरफ्तारी शेष है। पुलिस टीम को उम्मीद है कि जल्द ही मामले के आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंंगे। कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े शामिल रहे।

संबंधित खबरें पढ़ें..
thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

5 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

5 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

6 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

8 hours ago

This website uses cookies.