राष्ट्रीय

Sandeshkhali Witness: संदेशखाली केस, गवाह की कार को टक्कर, बेटा-ड्राइवर की मौत

Sandeshkhali Witness: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले में बुधवार को एक चौंकाने वाला और गंभीर घटनाक्रम सामने आया। इस मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख के खिलाफ चल रहे सीबीआई केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बेटे और ड्राइवर की एक संदिग्ध सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस दिन हुआ, जब मुख्य गवाह भोलानाथ घोष को शाहजहां शेख के खिलाफ गवाही दर्ज कराने के लिए जिला न्यायालय में पेश होना था। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह सात बजे के आसपास कोलकाता-बसंती राजमार्ग पर नाजत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तलतला के पास हुई, जिसने इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sandeshkhali Witness: ट्रक और निजी कार की भीषण टक्कर

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भोलानाथ घोष की निजी कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। निजी कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान भोलानाथ घोष के छोटे बेटे सत्यजीत घोष और कार के ड्राइवर के रूप में हुई। वहीं, एक अन्य घायल व्यक्ति को मिनाखा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के तुरंत बाद इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिसकी सूचना पाकर नाजत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। जानकारी के मुताबिक, गवाह भोलानाथ घोष खुद इसी कार से बसीरहाट अदालत में शाहजहां शेख के खिलाफ गवाही देने जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई।

Sandeshkhali Witness: बड़े बेटे ने शाहजहां शेख पर लगाया हत्या का सीधा आरोप

इस संदिग्ध हादसे के तुरंत बाद, मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बड़े बेटे बिस्वजीत घोष ने सीधे तौर पर शाहजहां शेख पर हत्या का आरोप लगाया है। बिस्वजीत घोष ने दावा किया कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उनके पिता को गवाही देने से रोकने के लिए रची गई एक साजिश है।

बिस्वजीत घोष ने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख जेल से भी नजात पंचायत समिति की अध्यक्ष सबिता रॉय और मुस्लिम शेख के संपर्क में था, और इन्हीं लोगों ने मिलकर इस भयावह घटना को अंजाम दिया है। उनका यह भी आरोप है कि ये लोग अब संदेशखाली में एक गिरोह चला रहे हैं। हालांकि, जिस मुस्लिम शेख पर आरोप लगाया गया है, उसने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठ बताया है।

‘ट्रक ने तीन बार टक्कर मारी’: बिस्वजीत का सनसनीखेज बयान

बिस्वजीत घोष ने दुर्घटना की प्रकृति पर एक सनसनीखेज बयान देते हुए दावा किया कि यह सामान्य हादसा नहीं था। उन्होंने बताया कि जहां तक ​​उन्हें जानकारी है, ट्रक ड्राइवर का नाम अलीम है, और दुर्घटनाग्रस्त कार लौखाली की थी।

बिस्वजीत घोष ने दावा किया: “ट्रक पहले से ही कार का पीछा कर रही थी। फिर उसने कार को बगल से दो बार टक्कर मारी। तीसरी टक्कर लगने के बाद कार सीधे एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे उनके छोटे भाई और कार के ड्राइवर की मौत हो गई।” यह बयान सीधे तौर पर प्री-प्लांड हिट एंड रन की ओर इशारा करता है, जिससे इस मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

क्या है संदेशखाली विवाद?

यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव से जुड़ा है। यहां स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगा था। इन आरोपों के चलते गांव में जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। इससे पहले, भ्रष्टाचार के एक मामले में शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने गए ईडी (ED) के अधिकारियों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया था। शाहजहां शेख को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था और अब वह सीबीआई हिरासत में है।

Read More : Malkangiri Murder: मलकानगिरी हत्याकांड, लापता महिला का कटा सिर 40 किमी दूर नदी किनारे मिला

Thetarget365

Recent Posts

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

4 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

19 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

30 minutes ago

Rahul Gandhi Martial Arts: राहुल गांधी बने मार्शल आर्ट्स गुरु, नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के घातक दांव-पेंच

Rahul Gandhi Martial Arts: देश की राजनीति की गहमागहमी के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

59 minutes ago

This website uses cookies.