Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 Sarguja : सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में मैनी नदी हादसे को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लापता दो मासूम बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को नदी पार करते वक्त आई अचानक बाढ़ की चपेट में आकर लापता हुए चार लोगों में से दो महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन वर्षीय एरियस और छह वर्षीय अनिका की तलाश अभी भी जारी है। गांव में शोक का माहौल गहरा गया है और पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरतलब है कि ग्राम ढोढागांव की दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ जंगल से खुखड़ी बीनकर लौट रही थीं। रास्ते में मैनी नदी पार करते समय अचानक पानी बढ़ने से सभी बह गए थे। तलाशी अभियान के पहले ही दिन 45 वर्षीय सोमारी का शव झाड़ियों और पत्थरों के बीच फंसा मिला था, जबकि आज 25 वर्षीय बिनावती नागवंशी का शव भी घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। दोनों के शव नदी में पत्थरों और झाड़ियों के बीच फंसे हुए पाए गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि चूंकि मैनी नदी जशपुर सीमा से भी होकर बहती है, ऐसे में वहां की पुलिस की मदद से तलाशी अभियान को गति मिल सकती है। केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि सर्च ऑपरेशन पूरे जोरशोर से जारी है और नदी की दिशा में बच्चों की तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले एक-दो दिनों में कोई ठोस नतीजा सामने आ सकता है।
दो मासूमों के अब तक लापता होने से गांव में गहरा शोक है। पीड़ित परिवार के लोग बेसुध हैं। ग्रामीणों की हर नजर नदी की ओर टिकी है, जहां से हर कोई कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद कर रहा है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि अंतिम व्यक्ति के मिलने तक तलाशी अभियान नहीं रोका जाएगा।
Read More : Breaking: एसईसीएल कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, ड्राइवर की मौत, कई घायल
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक…
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…
West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों ने…
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की सियासत ने साल 2026 में एक ऐसा मोड़ लिया है…
Mamata Banerjee Defeat Reasons: पश्चिम बंगाल की सियासत में पिछले डेढ़ दशक से निर्विवाद नेता…
TN Election Result : तमिल सिनेमा के बेताज बादशाह 'थलपति' विजय ने करीब 36 वर्षों…
This website uses cookies.