Sarguja Murder Case: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। बकरी चोरी की नीयत से घर में ठहरे दो आरोपियों ने सोए हुए दंपति की टांगी से निर्मम हत्या कर दी और वारदात के बाद बकरा लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो लोहे की टांगी जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन और दरिमा थाना तथा साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई है।
23 अक्टूबर की सुबह ग्राम कुम्हरता घाघी में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने पति-पत्नी का शव घर के परछी में पड़ा देखा। मृतक रिमा लकड़ा और उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ जूली लकड़ा घर में अकेले रहते थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी।
सुबह जब पड़ोसी काम के सिलसिले में उनके घर पहुंचे तो दरवाजे की सिकड़ी लगी मिली। आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर दोनों के शव खून से सने चटाई पर पड़े मिले। शवों को कम्बल से ढका गया था और घर की बकरियां गायब थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दरिमा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरागों की तलाश शुरू की।
सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों —
(1) करीमन मझवार (42 वर्ष)
(2) जय श्याम मझवार (28 वर्ष), दोनों निवासी पम्पापुर, थाना दरिमा को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि वे दंपति के घर बकरियां चुराने की नीयत से पहुंचे थे। रात में ठहरने की अनुमति लेकर दोनों वहीं सो गए। जब दंपति नींद में थे, तभी दोनों ने घर में रखी टांगी से रिमा लकड़ा और उनकी पत्नी की हत्या कर दी और एक बकरा लेकर फरार हो गए। रात में दोनों आरोपी ग्राम धटीलड़ाड़ पहुंचे और वहां बकरे को काटकर मांस खा लिया, शेष मांस गांव में बेच दिया।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लोहे की टांगी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पूरे अभियान में थाना दरिमा के अधिकारी उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, समयलाल केरकेट्टा, बंदे केरकेट्टा, मनोहर कुमार, अशोक कुजूर और शेरशाह मिंज सक्रिय रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। “अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
Read More : Nelli Murder Case: 42 साल बाद सामने आ रही ‘नेली हत्याकांड’ की रिपोर्ट, असम विधानसभा में पेश होगा दस्तावेज
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
This website uses cookies.