अंबिकापुर @thetarget365 राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों पर आज से शुरू हुए लीपापोती से संतुष्ट कांग्रेस ने पूर्व निर्धारित चक्काजाम स्थगित कर दिया। कांग्रेस ने एनएच की खस्ताहाल हो चुकी सड़को के सुधार के लिए आज 3 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया था। चक्काजाम शुरू होने से पहले प्रशासन ने मुख्य मार्ग के चुनिंदा गड्ढों में साल्यूशन का छिड़काव कर कांग्रेस नेताओ को दिखाया और पूरी पार्टी निर्माण के लिए ठोस पहल से पहले ही प्रशासन पर लट्टू नजर आयी। मौके पर निर्माण विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं था जो बता सके कि मरम्मत कौन सा विभाग किस तरह कराएगा। यह समझे बिना जनहित के मुद्दे के इस आंदोलन को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया।
अतः जनहित में चक्काजाम टालना उचित होगा। प्रशासन ने यह आश्वस्त किया है कि 3 दिन के अंदर सभी सड़कों को रिपेयर किया जाएगा। प्रशासन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए कांग्रेस ने जनहित में चक्काजाम टाल दिया है। प्रशासन से हुई चर्चा में कांग्रेस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि 3 दिनों के अंदर कार्य पूरा नहीं होने पर कांग्रेस आंदोलन के लिए स्वतंत्र रहेगी।
शहर की सभी राष्ट्रीय राज्यमार्गों की स्थिति दयनीय है। अंबिकापुर शहर के भीतर मनेंद्रगढ़ रोड से महामाया चौक, महामाया चौक से अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से रायगढ़ रोड में शहर की सीमा तक और महामाया चौक से रामानुजगंज रोड में शहर की सीमा तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग है। वहीं संगम चौक से जेल चौक और माया लॉज से अग्रसेन चौक तक पीडब्ल्यूडी का सड़क की खस्ताहाल है। जिसे लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन के बाद भी सड़कों में कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.