Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 ट्रेलर की ठोकर से घायल स्कूटी सवार की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक राजीव कुमार पांडेय पिता स्व. केशव प्रसाद पांडेय 55 वर्ष, राम मंदिर रोड अंबिकापुर का रहने वाला था। 20 सितम्बर की शाम लगभग 6 बजे स्कूटी क्रमांक CG 15 ED 8688 से घर लौटते वक्त लालमाटी लुचकी घाट के ऊपर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक RJ 36 G 7711 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई थी और वह बातचीत नहीं कर रहा था। घटना की जानकारी राजीव के दोस्त मेराज खान ने मोबाइल फोन पर उसके बड़े भाई संजय कुमार पांडेय को दी थी। दुर्घटना की सूचना पर जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उसकी स्थिति गंभीर थी। इलाज के दौरान वह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.