अंबिकापुर @thetarget365सरगुजा जिले में बुधवार देर शाम दरिमा मुख्य मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया है। मौके पर दो पहिया वाहन में सवार एक की मौके पर हुई मौत। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। जिससे स्कॉर्पियो वाहन धू-धू कर जल उठी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्कॉर्पियो वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गम्भीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है।