Categories: Thetarget365

वन विभाग को एसडीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

प्रतापपुर @thetarget365 गुरुवार को जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20, 2021-22 एवं 2023-24 में पूर्ण हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कर उनकी निकासी बैठक अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर ललीता भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बुलाए जाने के बावजूद भी वन विभाग से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए। उनके इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी भगत ने वन विभाग को तीन दिवस के भीतर प्रकरणों के निराकरण करने के साथ ही बैठक में उपस्थित न होने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। इस दौरान उक्त निकासी बैठक में 75 ग्राम पंचायत के प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। बैठक मे जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मिर्झा, जिला समन्वयक व सामाजिक अंकेक्षण अरविंद साहु, कार्यक्रम अधिकारी प्रेमसाय पैकरा, समस्त शाखा प्रभारी व संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

5 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

5 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

6 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

6 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

7 hours ago

This website uses cookies.