छत्तीसगढ़

सुकमा में सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया

सुकमा @thetarget365 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चल रही मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों ओर से जंगल में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

बस्तर आईजी सुंददराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में DRF और CRPF की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई – सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।

उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है।

thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

5 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

5 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

5 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

5 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

5 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

6 hours ago

This website uses cookies.