अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम अंबिकापुर के चुनाव में आज मतगणना के बाद सारी स्थिति स्प्ष्ट हो गई है। पूरे बहुमत के साथ यहां महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने जीत दर्ज की है। नगर निगम बनने के बाद पहली बार महिला महापौर के रूप में मंजूषा भगत शपथ लेंगी। दो बार के महापौर कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय तिर्की को उन्होंने बड़े अंतर से हरा कर जीत हासिल की है।
सर्वाधिक वोट से जीते कांग्रेस के शफी और सबसे कम वोट से हारे भाजपा के शुभम
नगर निगम चुनाव में जाकिर हुसैन वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशी शफी अहमद ने सर्वाधिक 1730 वोट से जीत दर्ज कराई है। यहां भाजपा प्रत्याशी विशेष केशरवानी को मात्र 133 वोट ही मिले हैं। इसी प्रकार अग्रसेन वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी पपिंदर सिंह मात्र 23 वोट से जीते हैं। सबसे कम वोट से हारने वाले यहां भाजपा प्रत्याशी शुभम अग्रवाल हैं।
कुछ वार्डों में कांग्रेस-भाजपा तीसरे स्थान पर रहीं
रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शील, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड 3 से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप धर, सत्तीपारा वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी विकाश केशरी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार रफी अहमद किदवई वार्ड 40 से भाजपा प्रत्याशी नितिन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।