Bihar Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खराब मौसम के बावजूद गोपालगंज में वर्चुअल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हेलिकॉप्टर उड़ान रद्द होने के कारण वे वर्चुअली उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने NDA के छह उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट मांगा। शाह ने अपने लगभग 5 मिनट के भाषण में बंद चीनी मिलों को चालू कराने और ‘जंगलराज’ की याद दिलाने पर जोर दिया। सभा में लगभग 20 हजार लोगों के जुड़ने का दावा किया गया।
अमित शाह ने कहा,”प्रधानमंत्री ने बंद पड़ी रीगा चीनी मिल को चालू करने का काम किया है। बिहार की बाकी बंद चीनी मिलों को अगले पांच साल में चालू किया जाएगा।”उन्होंने बताया कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। शाह ने जनता से अपील की कि वे उन पर वोट करें जिन्होंने नीतीश कुमार और मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास किया।
शाह ने लालू-राबड़ी शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि साधु यादव और उनके साथियों के कार्यों की जानकारी गोपालगंज वालों से ज्यादा किसे होगी। उन्होंने बताया कि जंगलराज के दौर में 34 नरसंहार हुए, जिनमें बथानी टोला, सोनारी और शंकरबीघा नरसंहार शामिल हैं। उन्होंने कहा “जिसने बिहार की धरती को रक्तरंजित किया, उसे अब जनता का जवाब मिलेगा।”
अमित शाह ने 30 अक्टूबर को बेगूसराय, लखीसराय और नालंदा में भी जनसभाओं को संबोधित किया था। लखीसराय में उन्होंने डिप्टी CM विजय सिन्हा, मुंगेर में डिप्टी CM सम्राट चौधरी के लिए वोट मांगे। नालंदा में शाह ने कहा कि यह चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि ‘जंगलराज’ को रोकने के लिए है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल में 38 नरसंहार, किडनैपिंग, हत्या और लूट की घटनाओं का जिक्र किया।
शाह ने कहा कि बिहार के लोग विकास और सुरक्षा की दिशा में मतदान करें। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि NDA सरकार बंद चीनी मिलों को चालू कर किसानों का लाभ पहुंचाएगी, वहीं सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा, “जो लोग बिहार में आतंक और अपराध फैला चुके हैं, उन्हें अब जनता के हाथों जवाब मिलेगा।”समस्तीपुर के दलसिंह सराय में भी अमित शाह की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। गोपालगंज में वर्चुअल माध्यम से भाषण देने का विकल्प अपनाया गया।
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
This website uses cookies.