ताज़ा खबर

BAN vs AFG : वनडे सीरीज में शर्मनाक हार, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की गाड़ी पर हमला!

BAN vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने पर फैंस के भारी विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा। टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना निराशाजनक रहा कि बांग्लादेश तीनों मैचों में ऑलआउट हो गया।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयरपोर्ट से लौटते वक्त फैंस ने टीम की गाड़ी पर हमला भी किया और खिलाड़ियों को हूटिंग झेलनी पड़ी, जिससे देश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच व्याप्त निराशा और गुस्सा साफ झलक रहा है।

प्रदर्शन रहा शर्मनाक, तीन बार हुए ऑलआउट

अफगानिस्तान ने इस सीरीज में बांग्लादेश को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया:

पहला वनडे: बांग्लादेश 221 पर सिमटा और अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरा वनडे: अफगानिस्तान 190 पर ऑलआउट हुई, लेकिन बांग्लादेश इस छोटे लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया और 81 रन से हार गया।

तीसरा वनडे: सबसे शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला, जब 294 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम सिर्फ 93 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस खराब प्रदर्शन ने फैंस को आक्रोशित कर दिया।

खिलाड़ी मोहम्मद नईम शेख ने लिखा भावुक संदेश

फैंस के उग्र व्यवहार और कथित हमले के बाद, बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और हृदयस्पर्शी संदेश पोस्ट किया।अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने लिखा, “हम ग्राउंड पर सिर्फ खेलते नहीं है, हम अपने देश का नाम अपने सीने पर लेकर चलते हैं। हमारे देश का झंडा हमारी जर्सी पर ही नहीं होता बल्कि ये हमारे खून में होता है। हर बॉल, रन और हर सांस के साथ हम कोशिश करते हैं कि इस झंडे को गौरवान्वित करें।”

“नफरत नहीं, प्यार चाहते हैं”

नईम शेख ने फैंस की नाराजगी को समझते हुए लिखा, “हां, कभी हम सफल और कभी असफल होते हैं। जीत-हार होती है, यही खेल की सच्चाई है। हमें पता है कि हमारी हार आपको दुखी करती है, आपको गुस्सा आता है क्योंकि आप भी इस देश को हमारे जितना ही प्यार करते हो।”

लेकिन उन्होंने फैंस के व्यवहार पर दुख व्यक्त किया, “लेकिन आज जिस तरह हम पर नफरत की गई, हमारी गाड़ियों पर हमला किया गया वो दुखद है। हम भी इंसान हैं, गलतियां करते हैं लेकिन हम कभी भी अपने देश के लिए प्यार और प्रयास की कमी नहीं करते।”

उन्होंने अपने संदेश को समाप्त करते हुए फैंस से अपील की, “हम नफरत नहीं, प्यार चाहते हैं। आलोचना करें तो तर्क के साथ, न कि गुस्से के साथ। क्योंकि हम सभी एक झंडे के बच्चे हैं, जीते या हारें, हमारा झंडा हम सभी के लिए गर्व का स्त्रोत होना चाहिए, गुस्से का नहीं। हम लड़ेंगे और फिर से उठेंगे। देश के लिए, आपके लिए और इस झंडे के लिए।”

यह घटना दिखाती है कि बांग्लादेश में क्रिकेट प्रेम किस चरम पर है, लेकिन यह भी सवाल उठाती है कि फैंस के गुस्से की सीमा क्या होनी चाहिए।

Read More:  Bihar Elections 2025: बिहार CM फेस पर सस्पेंस, शाह बोले- ‘नीतीश के नेतृत्व में चुनाव, फैसला विधायक दल करेगा’

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Dattatreya Hosabale: ‘मृत्यु के बाद शत्रुता नहीं रहती’: खामेनेई पर विरोध और शोक की मर्यादा पर बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले

Dattatreya Hosabale: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित…

3 minutes ago

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

60 minutes ago

Sarfaraz Ahmed retirement: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का संन्यास, सरफराज अहमद के करियर का हुआ अंत

Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…

2 hours ago

This website uses cookies.