अंबिकापुर (thetarget365)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरिया सेवा संघ अंबिकापुर के तत्वावधान में कांवरिया पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सुबह स्थानीय शंकरघाट से हजारों की संख्या में कांवरियों ने बोल बम का उदघोष करते हुए जलाभिषेक के लिए जल उठा कैलाशगुफा के लिए रवाना हुए।
https://www.instagram.com/reel/C-FFYNnSx9Q/?igsh=MXVpZTl0N2Fnb25kdg==
कांवरिया सेवा संघ अंबिकापुर द्वारा पिछले 39 वर्षों से चला आ रहा है। बुधवार की सुबह 5 बजे स्थानीय शंकरघाट से यात्रा प्रारंभ हुई, यात्रा लुचकी, चेन्द्रा, लमगांव से होते हुए बतौली पहुंचेगी। यहां समस्त कावंरिया यात्रियों के लिए प्रथम दिवस की यात्रा पश्चात रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद पुन: गुरुवार को कांवरिया की टोली बतौली से यात्रा प्रारंभ कर बिलासपुर, बांसाझाल होते हुए बाबा की नगरी कैलाश गुफा पहुंचेगी। रात्रि भोजन पश्चात भजन संध्या एवं विश्राम की व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है। यात्रा में बतौली, सीतापुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, पत्थलगांव, बलरामपुर, रायगढ़, परसा, बरियों, लुण्ड्रा, उदयपुर, लखनपुर सहित आसपास के जिले भर से लगभग 50 से 60 हजार कांवरिए सम्मिलित हुए। कांवरिया यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में शिव भक्त मंगलवार को दोपहर से ही शहर में पहुंचना शुरू कर दिए थे। शोभायात्रा में काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। हजारों की संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने से शहर में पूरी रात रौनक बनी रही।
देर रात से ही शिव भक्त शंकर घाट से जल उठाकर कैलाश गुफा के लिए रवाना होना शुरू कर दिए थे। अलग-अलग टोली में बोल बम के नारों के साथ जत्थों का रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। कांवरियों के लिए जगह-जगह विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधा का भी इंतजाम किया गया है। सेवा भावी लोगों द्वारा कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हजारों कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में पुलिस भी अलर्ट है। जिस मार्ग से कांवरिए गुजरेंगे, उसमें कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार की शाम भक्ति गीतों और जीवंत झांकियों के साथ कांवरियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर पालिका स्कूल से निकली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.