Anwar Dhebar son FIR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ता और रसूख के नशे में चूर एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने अपनी बेकाबू रफ्तार कार से एक स्कूल संचालक की गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद जब संचालक ने आपत्ति जताई, तो शोएब ने बीच सड़क पर हंगामा करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित आरबी मिश्रा, जो तेलीबांधा की विधायक कॉलोनी में रहते हैं और विशेष बच्चों के लिए स्कूल संचालित करते हैं, ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे दर्शन कर वापस अपनी कार (CG-04-PY-5003) की ओर बढ़े, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एंडेवर कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। कार चला रहे शोएब ढेबर ने लापरवाही की हदें पार करते हुए गाड़ी में स्क्रैच मार दिया और टोकने पर विवाद शुरू कर दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाला शोएब ढेबर कानून को हाथ में लेने की कोशिश कर रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, शोएब ने सरेराह अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बुजुर्ग स्कूल संचालक को धमकाया। घटना के तुरंत बाद आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर शोएब ढेबर के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।
यह पहली बार नहीं है जब शोएब ढेबर का नाम विवादों में आया है। इससे पहले 7 अगस्त 2025 को शोएब ने जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं। वह बिना किसी अनुमति के जेल के मुलाकात कक्ष में जबरन घुस गया था और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस घटना को जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया था और जेल अधीक्षक के आदेश पर शोएब की किसी भी कैदी से मुलाकात पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने उस समय भी मामला दर्ज किया था।
अनवर ढेबर का बेटा होने के कारण राजनीतिक गलियारों में इस मामले की खूब चर्चा है। शहरवासियों का कहना है कि वीआईपी रोड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। तेलीबांधा पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले में और भी पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.