Thetarget365

Chhattisgarh political update : EC का एक्शन, समाजवादी पार्टी को नोटिस, छत्तीसगढ़ में बढ़ी हलचल

Chhattisgarh political update : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पंजीकृत दलों की सूची से राजनीतिक पार्टी “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ को हटाने का प्रस्ताव किया है। प्रस्तावित कार्रवाई करने से पहले, आयोग ने उक्त पार्टी को एक अभ्यावेदन/कारण बताने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रस्तावित कार्रवाई क्यों न की जाए।

राजनीतिक दल “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ को पत्र जारी कर कहा गया है कि यदि वह चाहे तो इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ को लिखित अभ्यावेदन दे सकते हैं। यदि कोई अभ्यावेदन हो, तो उसके साथ दल के अध्यक्ष या महासचिव का हलफनामा तथा सभी सहायक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए, जिन पर दल भरोसा करना चाहता है।

किसी अन्य संदर्भ के बिना उचित आदेश पारित करेगा

यह अभ्यावेदन 11 जुलाई 2025 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाने चाहिए। यह भी कहा गया है कि दल के लिए सुनवाई की तारीख 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। ऐसी सुनवाई में दल के अध्यक्ष या महासचिव या प्रमुख का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि उक्त तिथि तक दल से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि दल के पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है तथा आयोग दल को किसी अन्य संदर्भ के बिना उचित आदेश पारित करेगा।

बता दें भारत के व्यक्तिगत नागरिकों के किसी संघ, निकाय का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है। जबकि, उक्त धारा 29ए के तहत चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दल के रूप में किसी संघ के पंजीकरण का उद्देश्य उसी धारा में बताया गया है, आर्थात जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रयोजनों के लिए उस भाग के प्रावधानों का लाभ उठाना, जिसका अर्थ है उक्त अधिनियम के तहत आयोग द्वारा आयोजित चुनावों में भागीदारी।

जबकि “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ उक्त धारा के तहत पार्टी द्वारा किए गए आवेदन पर, उक्त धारा 29ए के तहत एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया था। राजनीतिक दल का वर्तमान पता ज्ञात नहीं है। आयोग के अभिलेखों के अनुसार, उक्त पार्टी ने वर्ष 2019 से पिछले 06 वर्षों में लोक सभा या किसी राज्य विधान सभा या उप-चुनाव में किसी भी चुनाव में कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। उपरोक्त के मद्देनजर, यह स्वतः स्पष्ट है कि उक्त पार्टी ने उपरोक्त धारा 29ए के प्रयोजनों के लिए एक राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य करना बंद कर दिया है।

Read More  : Dalai Lama 90th : दलाई लामा का ऐलान,130 साल तक जीवित रहूंगा, उत्तराधिकारी पर दिया जवाब

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Amit Shah Bengal Strategy 2026 : अमित शाह के ‘तीन मोहरों’ ने ढाया ममता का किला, बंगाल में बीजेपी की महाविजय

Amit Shah Bengal Strategy 2026 :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में साल 2026 एक ऐसे…

7 minutes ago

PM Modi Speech 2026 : गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल विजय पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

PM Modi Speech 2026 : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता…

31 minutes ago

BJP Bengal Victory : ‘अंग-कलिंग’ के बाद अब बंगाल फतह, मोदी-शाह ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधूरा मिशन पूरा

BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…

47 minutes ago

गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई के खिलाफ सरगुजा में जोरदार धरना प्रदर्शन

Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…

50 minutes ago

Amit Shah Sonar Bangla : बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठियों की हार, शाह बोले- अब बनेगा ‘सोनार बांग्ला’

Amit Shah Sonar Bangla :  पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…

1 hour ago

BJP HQ Celebration : भाजपा मुख्यालय में भारी जश्न, पीएम मोदी ने नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

BJP HQ Celebration :  सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…

1 hour ago

This website uses cookies.