सहायक शल्यज्ञ और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी, दो परिचारक निलंबित

जिला पशु चिकित्सालय प्रांगण में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृत बछड़े को छोड़ दिए जाने और आग लगा दिए जाने के मामले में प्रशासन की कार्रवाई

अंबिकापुर। जिला शासकीय पशु चिकित्सालय बौरीपारा, अंबिकापुर के प्रांगण में 24 मार्च को 10 माह के मृत बछड़े को सुबह लगभग 11 बजे निजी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला पशु चिकित्सालय के प्रागंण में छोड़ दिए जाने और उक्त मृत पशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने की घटना प्रशासन के संज्ञान में आई। उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि इस समस्त प्रकरण की जांच अतिरिक्त उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ अरूण सिंह द्वारा की गई जिसमें पशु चिकित्सालय के प्रागंण में मृत पशु का कुछ भाग जला हुआ पाया गया। इस प्रकरण में पशु चिकित्सालय में पदस्थ परिचारक भागवत राम एवं श्रीमती सखा देवी की लापरवाही प्रदर्शित हुई जिन्होंने घटना की सूचना अपने प्रभारी अधिकारी को नहीं दी और न ही इसकी सूचना नगर पालिका निगम को दी गई।
उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के कारण कलेक्टर द्वारा जांच प्रतिवेदन अनुसार तत्काल प्रभाव से दोनों परिचारक को निलंबित किया गया है। साथ ही जिला पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ पीएल शोरी (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ) एवं आईडी सिंह (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उनके द्वारा जवाब प्रस्तुत किये जाने के पश्चात्‌ अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर सरगुजा द्वारा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

thetarget365

Recent Posts

Bangladesh IPL 2026 : बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण से हटा प्रतिबंध, अब फैंस देख सकेंगे हर मैच लाइव

Bangladesh IPL 2026 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

2 minutes ago

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

14 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

3 hours ago

This website uses cookies.