Raigarh Temple Theft : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित श्री श्याम मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए बाबा श्याम का सोने का हार और दो दानपेटियों से नकदी चुरा ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु नित्य पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। तभी उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के भीतर जाकर देखा तो बाबा श्याम का कीमती हार गायब था और दानपेटियां भी नहीं थीं। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि चोरी की वारदात रविवार देर रात से सोमवार तड़के के बीच हुई है। फिलहाल CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने बाबा श्याम का करीब 8 लाख रुपए का सोने का हार चुराया है। साथ ही दो दानपेटियों से करीब 2 लाख रुपए नकद भी ले गए हैं। मंदिर प्रशासन ने भी चोरी की पुष्टि की है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों में भारी नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लापरवाह है। उन्होंने मांग की है कि शहर के प्रमुख मंदिरों में CCTV और सुरक्षाकर्मी अनिवार्य रूप से तैनात किए जाएं।
इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…
Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…
Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…
Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
This website uses cookies.