SIR Campaign : बिहार में चुनाव आयोग द्वारा 1 जुलाई से शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस, आरजेडी सहित विपक्षी दलों ने इसे “चुनावी साजिश” बताया है। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए पिछड़े और वंचित वर्ग के करीब दो करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।
टीएमसी ने की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, इसे बताया ‘NRC जैसा कदम’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस अभियान की तुलना NRC से की है और इसे असंवैधानिक बताया है। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस अभियान को संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 325 और 328 का उल्लंघन करार दिया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने प्रवासी मतदाताओं की चिंता जताई सिर्फ विपक्ष ही नहीं, एनडीए सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रवासी बिहारियों के नाम सूची से हटने का खतरा है और पुनर्विचार की आवश्यकता है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और 9 जुलाई को बिहार बंद व चुनाव आयोग कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। पप्पू यादव सहित अन्य नेताओं ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है।
बिना दस्तावेज भी हो सकेगा सत्यापन, स्थानीय जांच से तय होगा मतदाता का हक चुनाव आयोग ने 6 जुलाई को सभी बड़े अखबारों में विज्ञापन जारी कर स्पष्ट किया कि मतदाता बिना दस्तावेजों के भी सत्यापन करा सकते हैं। अधिकारी स्थानीय जांच या वैकल्पिक प्रमाण के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।
7.89 करोड़ मतदाताओं में अब तक सिर्फ 14% फॉर्म जमा, 7.38 करोड़ लोगों को फॉर्म दिए गए हैं, लेकिन पहले 6 दिनों में सिर्फ 23.9 लाख फॉर्म ही अपलोड हो सके हैं। वैशाली, पटना, चंपारण, नालंदा जैसे जिलों में बीएलओ द्वारा सबसे ज्यादा फॉर्म जमा किए गए।
78 हजार B.L.O. और 4 लाख स्वयंसेवक जुटे हैं प्रक्रिया में करीब 78,000 बीएलओ और 4 लाख वॉलंटियर्स (NCC, NSS, सरकारी कर्मचारी) इस अभियान में लगे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल का कहना है कि किसी भी योग्य मतदाता को सूची से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
Read More : PM Modi BRICS speech : ब्राजील में BRICS सम्मेलन में PM मोदी का वैश्विक मंचों पर बड़ा बयान
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.