Thetarget365

आसमानी कहर : एक किशोर की मौत, पूर्व सरपंच सहित बालक और कई मवेशी घायल

अंबिकापुर @thetarget365 शहर में बुधवार की शाम अचानक मौसम बदला गया। घनघोर बादलों के बीच बारिश के साथ तेज गर्जना शुरू हो गई। मुख्यालय के समीप ग्राम खैरबार के लोंगापानी मोहल्ले में जंगल से बैल चरा वापस घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को मेडिकल कालेज के मोर्चरी में रखा गया है।

मृतक सागर अगरिया

जानकारी अनुसार बुधवार की शाम 04 बजे मौसम में अचानक बदलाव आ गया। घनघोर काले बादलों के साथ तेज गर्जना शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी गिरी। शहर से लगभग 05 किलोमीटर दूर बांकी जलाशय क्षेत्र में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली के चपेट में आए सागर अगरिया आ. दिलु अगरिया 17 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही लोंगापानी निवासी 55 वर्षीय ग्राम के पूर्व सरपंच तेजन नागेश व 11 वर्षीय अंकित भी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर घायल हो गए। आकाशीय बिजली के कहर से कई बकरी और बैल भी बेहोश हो गए।

आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी लगते ही गांव की सरपंच बसंती मिंज व उप सरपंच प्रदीप एक्का मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Politics: दिलीप घोष का बड़ा आरोप, ‘ममता के राज में बंगाल हुआ बदहाल, देश की शांति को खतरा’

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच खड़गपुर सदर सीट से…

46 seconds ago

India-Russia Energy Deal: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत-रूस ऊर्जा डील, सस्ता रूसी तेल और LNG बनेगा देश का सुरक्षा कवच

India-Russia Energy Deal:  साल की शुरुआत में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को…

40 minutes ago

Assam Election 2026: असम चुनाव में 67 ने वापस लिए नाम, अब 722 प्रत्याशियों में महामुकाबला

Assam Election 2026:  असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है।…

45 minutes ago

Chhattisgarh IPS Scandal: न्यूड वीडियो कॉल और ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों की वसूली, डांगी पर गंभीर आरोप

Chhattisgarh IPS Scandal:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार…

52 minutes ago

Allahabad HC Verdict: विवाहित पुरुष का लिव-इन रिलेशनशिप अपराध नहीं, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Allahabad HC Verdict:  लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

60 minutes ago

Jaitu Sao Math Case : दीपक बैज का सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘सदन में बोला झूठ, जनता को किया गुमराह’

Jaitu Sao Math Case : छत्तीसगढ़ की राजनीति में जैतू साव मठ का मामला अब…

1 hour ago

This website uses cookies.