Thetarget365

CCF कार्यालय के पीछे से चंदन के पेड़ों की तस्करी, वन विभाग में हड़कंप

अंबिकापुर @thetarget365 शहर में चंदन की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्करों ने वन विभाग के सबसे बड़े अधिकारी सीसीएफ (मुख्य वन संरक्षक) कार्यालय के ठीक पीछे स्थित बांस की नर्सरी से तीन चंदन के पेड़ों को काटकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, सात अन्य चंदन के पेड़ों पर भी आरा चलाया गया है। जानकारी के बाद वन अमला एक बार फिर जांच में जुट गया है।

प्रतापपुर रोड पर स्थित इस परिसर में सीसीएफ और डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) के कार्यालय हैं, और इसके ठीक पीछे एक बड़ी बांस की नर्सरी है। इस नर्सरी में करीब 600 से अधिक चंदन के पेड़ लगाए गए थे, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे।

सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ खुलासा

सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इन चंदन के पेड़ों को ठूंठ के रूप में देखा। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी डीएफओ सरगुजा को दी। जांच में पता चला कि तस्करों ने तीन चंदन के पेड़ों को काटकर ले जाने के साथ सात अन्य पेड़ों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है।

पहले भी हो चुकी है तस्करी

गंभीर बात यह है कि इस क्षेत्र में पहले भी चंदन की तस्करी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन वन विभाग अब तक किसी भी मामले में तस्करों को पकड़ने में नाकाम रहा है। सीसीएफ कार्यालय के पास से हुई इस तस्करी ने वन विभाग की सुरक्षा और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि तस्करों में विभाग का कोई डर नहीं बचा है। घटना के बाद से वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

वन विभाग ने क्या कहा ?

डीएफओ सरगुजा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तस्करी की जांच के लिए टीम गठित की गई है। साथ ही, नर्सरी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

thetarget365

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

2 hours ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

2 hours ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

2 hours ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

2 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

3 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

4 hours ago

This website uses cookies.