Oplus_131072
रायपुर (thetarget365)। कांकेर के बाद नारायणपुर के अबुझमाड़ में भी जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोपहर 12 बजे तक 7 नक्सलियों को शव जवानों ने बरामद कर लिये थे। मारे गये नक्सलियों में 2 महिला माओवादी भी है।
बस्तर पुलिस ने अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि नक्सलियों के शव के साथ काफी हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़स्थल से एक नग एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार/ अम्मूनिशन/बारूद बरामद हो चुके हैं। अभी भी नक्सली क्षेत्र में सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी/ एसटीएफ़ जवानों सुंयक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान आज 30 अप्रैल सोमवार को प्रातः 6 बजे से ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 02 महिला माओवादी सहित कुल 07 माओवादी कैडर के शव बरामद किये गये, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। सर्च के दौरान नक्सलियों का डेरा से पुलिस ने एक नग एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.