Son of Sardaar 2 flop: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता नजर आ रहा है। शुरुआत में वीकेंड पर थोड़ी अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे आ गया है। यही वजह है कि ये फिल्म अजय की ही पिछली फिल्मों की तुलना में भी काफी कमजोर साबित हो रही है।
Sacnilk के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज के चार दिनों में सिर्फ 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए थे, लेकिन चौथे दिन यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 2.50 करोड़ रह गया। इसकी तुलना में अजय देवगन की ही इस साल की सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19.25 करोड़ और चार दिनों में 71.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस तरह ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘रेड 2’ से लगभग 44 करोड़ पीछे चल रही है।
इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, लेकिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ उन सभी से पिछड़ गई है। विक्की कौशल की ‘छावा’, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, सलमान खान की ‘सिकंदर’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ — ये सभी फिल्में न सिर्फ कंटेंट बल्कि कमाई के मामले में भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ से काफी आगे हैं। ‘सैयारा’ जैसी डेब्यू फिल्म से भी पीछे रहना, अजय देवगन की स्टार पॉवर पर सवाल खड़े करता है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ में इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में दीपक डोबरियाल, रवि किशन, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह और मुकुल देव जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही है। जबकि 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त के साथ फिल्म ने बड़ी हिट साबित होकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
‘सन ऑफ सरदार 2’ की धीमी शुरुआत और गिरती कमाई साफ संकेत देती है कि फिल्म को दर्शकों से वह रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा जिसकी उम्मीद की गई थी। जहां एक ओर अजय देवगन की अन्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही हैं, वहीं यह सीक्वल उनकी कमजोर कड़ियों में शुमार होती दिख रही है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फिल्म कुछ पकड़ बना पाती है या नहीं।
Read More : Fennel water benefits : सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से मिलेगा 21 दिनों में जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ
LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…
Assam Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…
Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…
Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…
Netanyahu Death Rumors: मध्य-पूर्व में जारी भीषण रक्तपात और इजरायल-ईरान के बीच सीधे सैन्य संघर्ष…
This website uses cookies.