Sonam Raghuvanshi News : इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। राजा रघुवंशी की हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने एक व्लॉगर को किया है। आपको बतादें कि सोनम और राजा मेघालय में ट्रैकिंग करते हुए जिस कैमरे में कैद हुए थे, इतना ही नहीं, राजा के तीन ‘हत्यारों’ की तस्वीरें भी कैद हुईं थी । मेघालय पुलिस ने इस बार व्लॉगर को तलब किया। पुलिस इस घटना के बारे में उससे पूछताछ करना चाहता है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक व्लॉगर से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जब से राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर बवाल चल रहा है, तब सबसे पहले एक वीडियो सामने आया था । उस वीडियो में राजा और उनकी पत्नी सोनम नजर आ रहे थे। वे ट्रैकिंग कर रहे थे। देव सिंह नाम का एक व्लॉगर वीडियो बना रहा था। पहाड़ी जंगल में ट्रैकिंग करते हुए उस वीडियो में राजा और सोनम नजर आ रहे हैं। सोनम पहले थीं। वो सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। उनके हाथ में एक छड़ी और कंधे पर एक छोटा काला बैग था। इसके अलावा उनके हाथ में एक पॉलीथिन का पैकेट था। जांचकर्ताओं ने पाया है कि उसमें पानी था। राजा सोनम के ठीक पीछे था।
पुलिस ने बताया कि ये वीडियो 23 मई का है। संयोग से, राजा की हत्या उसी दिन हुई थी। एक और वीडियो सामने आया है। उसमें तीन युवक ट्रैकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस वीडियो में राजा के तीन ‘हत्यारे’ दिखाई दे रहे हैं। वे भी ट्रैकिंग कर रहे थे। उनमें से एक कैमरा देखकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता है। व्लॉगर देव का यह वीडियो अब जांच का हिस्सा बन गया है और इसीलिए पुलिस व्लॉगर का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
व्लॉगर देव मेघालय की यात्रा से लौटने के बाद वीडियो देख रहे थे। उस समय राजा और सोनम की घटना ने हलचल मचा दी थी। व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर कहा, “मैं मेघालय की यात्रा का वीडियो देख रहा था। तभी मेरी नज़र इंदौर के उस जोड़े पर पड़ी। जब मैंने वीडियो बनाया, तब सुबह के 9:45 बज रहे थे। हम नीचे की ओर ट्रेकिंग कर रहे थे। राजा-सोनम ऊपर जा रहे थे।” व्लॉगर से संपर्क न हो पाने पर पुलिस ने इंस्टाग्राम अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। उन्होंने वीडियो के संबंध में उनसे सहयोग मांगा है।
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
UPI without PIN : भारत में डिजिटल क्रांति हर दिन एक नया मोड़ ले रही…
This website uses cookies.