ताज़ा खबर

Bihar Election : सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हुंकार, “बिहार की सत्ता में अब महागठबंधन की बारी”

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत बेलागंज विधानसभा में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने नीतीश को ‘चुनावी दुल्हा’ कहा और दावा किया कि इंडिया गठबंधन महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है और तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव का हमला: नीतीश को बताया ‘चुनावी दुल्हा’

अखिलेश यादव ने कहा, “नीतीश कुमार चुनावी दुल्हा हैं। कभी सपना देखते थे कि पीएम बनेंगे, लेकिन जिस दल के साथ गए, उसने उनका इस्तेमाल किया और फिर उन्हें बाहर कर दिया। रोड शो में उन्हें शामिल नहीं किया गया। अब नीतीश को यह एहसास हो गया है कि शायद वह फिर सीएम नहीं बनेंगे, इसलिए वह दूसरे के गले में माला डाल रहे हैं। इस बार बिहार की जनता सरकार पलटने जा रही है।”

सपा मुखिया ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा की सरकार ने देश और बिहार के किसानों को आर्थिक संकट में डाला। इतना कर्ज, इतनी बेरोजगारी और मंहगाई कभी नहीं हुई। इन मुद्दों पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।”

‘जब सरकार बदलेगी, बिहार बदलेगा’

अखिलेश यादव ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में नई सरकार और नई सोच के साथ विकास का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा, “बिहार बदलने के लिए सरकार बदलना जरूरी है। नई ऊर्जा, नई सोच और नए युवा नेतृत्व के साथ बिहार को आगे ले जाया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि बिहार में पलायन रुके और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।”

उन्होंने नीतीश कुमार और उनके रोड शो पर भी कटाक्ष किया, “जो लोग बड़ी बातें करते हैं, उनका चुनावी दूल्हे का हाल क्या है। पटना के रोड शो में चुनावी दूल्हे को शो तक नहीं किया गया। अब उनके गले में कोई माला नहीं डालेगा।”

30 साल का हिसाब लेगी जनता

अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता केवल 20 साल का नहीं, बल्कि पूरे 30 साल का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा, “बीते 20 साल की बिहार सरकार और केंद्र की 10 साल की बीजेपी सरकार का हिसाब जनता ले रही है। बीजेपी ने साजिश करके तेजस्वी यादव की सरकार हटाई थी, अब जनता इसका हिसाब जरूर लेगी।”

बेलागंज विधानसभा की चुनावी तस्वीर

बेलागंज विधानसभा पिछले 35 वर्षों से राजद का गढ़ मानी जाती रही है। उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी ने जीत हासिल की थी। इस बार चुनाव में राजद के विश्वनाथ यादव और जदयू की मनोरमा देवी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।अखिलेश यादव के भाषण से साफ है कि सपा और महागठबंधन इस चुनाव में बिहार की सत्ता को पलटने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बताते हुए जनता में उम्मीद जगाने की कोशिश की। बेलागंज जैसे प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में इस चुनावी मुकाबले का राजनीतिक भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Read More : सरगुजा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डोर-टू-डोर गणना प्रपत्र का वितरण प्रारंभ

Thetarget365

Recent Posts

Lockdown in India 2026 : भारत में लॉकडाउन की खबरों पर विराम, हरदीप पुरी ने अफवाहों को बताया आधारहीन

Lockdown in India 2026 : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी गहराते संघर्ष ने पूरी…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लौटी रौनक, मामूली रिकवरी के बाद क्या निवेश का है सही समय?

Gold Silver Price Today:  भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 की सुबह…

3 hours ago

Gwalior Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; मंदिर से लौट रहे थे सभी

Gwalior Road Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने…

3 hours ago

J&K Assembly Chaos : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, इजरायल विरोधी नारे और खामेनेई के पोस्टर लहराए

J&K Assembly Chaos :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार, 27 मार्च को…

3 hours ago

This website uses cookies.