Thetarget365

Spurious liquor video : मिलावटी शराब बनाने और बेचने का वीडियो वायरल, जनता परेशान लेकिन प्रशासन बेपरवाह

Spurious liquor video :छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से सामने आया एक वायरल वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें खुलेआम मिलावटी शराब बनाने और बेचने की पुष्टि होती दिखाई दे रही है। वीडियो में शराब को मिलाते और बेचते लोगों की गतिविधियाँ साफ नजर आ रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

बड़ा सवाल यही है और कितना सबूत चाहिए प्रशासन को?

प्रशासन पर गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों और नागरिक संगठनों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा है कि जब वीडियो में साफ दिख रहा है कि अवैध शराब कहां और कैसे बिक रही है, तो फिर सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर ही गाज क्यों गिराई जा रही है?

क्या वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाना मना है?

जनता का आक्रोश अब सड़कों पर उतरने को तैयार है। लोगों का कहना है कि यह अब सिर्फ मिलावटी शराब की समस्या नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है।

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल

बार-बार सामने आ रहे वीडियो के बावजूद FIR दर्ज करने में हीलाहवाली क्यों हो रही है?

◆ आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच कब होगी?

◆ क्या छत्तीसगढ़ सरकार इस गोरखधंधे को राजनीतिक संरक्षण दे रही है?

 

एमसीबी जिले में मिलावटी शराब का यह खेल अब किसी एक विभाग की नाकामी नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की उदासीनता और मिलीभगत का संकेत देता है। यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते सख्ती नहीं दिखाई, तो इसकी कीमत पूरे समाज को चुकानी पड़ेगी।

सरकार और विभागों से कार्रवाई की मांग

मामले के तूल पकड़ने के बाद अब स्थानीय सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम जनता ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी अपील की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्त नहीं हुआ, तो यह गोरखधंधा और फैल सकता है।

एमसीबी जिले में मिलावटी शराब का मामला केवल एक कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह जन स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है। वीडियो जैसी ठोस गवाही के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करता है। अब वक्त आ गया है कि राज्य सरकार, आबकारी विभाग और पुलिस मिलकर इस पर सख्त एक्शन लें, ताकि दोषियों को सजा मिले और जनता को राहत।

Read More  : Tej Pratap Yadav : बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने मचाई सियासी हलचल, बदला झंडा और शुरू की ‘जन संवाद यात्रा’

thetarget365

Recent Posts

Benefits of Soaked Dates : खाली पेट भीगे खजूर खाने के फायदे, एनीमिया से लेकर कब्ज तक में असरदार

Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…

59 minutes ago

Adhik Maas 2026 : 17 मई से बंद हो जाएंगे शहनाई के सुर, जानें क्यों शुरू हो रहा मलमास?

Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal : बुधवार को होगा इन 4 राशियों का भाग्योदय, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…

3 hours ago

Vat Savitri Vrat 2026 : 15 या 16 मई? जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…

3 hours ago

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

9 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

9 hours ago

This website uses cookies.