Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट कल 30 अप्रैल मंगलवार को दो दिन के सरगुजा दौरे पर आ रहे हैं। स्टार प्रचारक पायलट दो दिनों में छोटी-बड़ी आधा दर्जन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
तीसरे चरण में सरगुजा संसदीय सीट को लेकर 7 मई को होने वाले मतदान से पूर्व लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल दोपहर बाद अंबिकापुर आएंगे। शहर में उनकी तीन नुक्कड़ सभा रखी गयी है। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत पायलट शाम 5 बजे से सद्भावना चौक, 6 बजे गांधीनगर और शाम 7 बजे नया बस स्टैंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम अंबिकापुर में होगा। अगले दिन बुधवार 1 मई को सचिन पायलट की सभा प्रतापपुर विधानसभा के भैयाथान में होगी। वे हेलीकाप्टर से 11 बजे भैयाथान पहुंचेंगे। दूसरी सभा लखनपुर और तीसरी सभा सूरजपुर में प्रस्तावित है। सूरजपुर की सभा उपरांत पायलट राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
Surguja Khelo India : छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर…
Pollution Crackdown: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण…
CG Higher Education: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों के लिए एक राहत…
WhatsApp Update 2026: दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के…
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (Middle East) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी…
This website uses cookies.