Stock Market Update: शुक्रवार, 10 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 82,075.45 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 25,167.65 के स्तर पर ट्रेडिंग शुरू हुई। शुरुआती कमजोरी के बावजूद बाजार ने जल्द ही अपनी मजबूती दिखाई और दोनों सूचकांकों में तेजी देखने को मिली।
सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स ने 133 अंकों की उछाल के साथ 82,305 के स्तर पर कारोबार किया, जबकि निफ्टी 50 में भी 40 अंकों की बढ़त आई और यह 25,222 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का बढ़ना मुख्य कारण रहा।
शुक्रवार को सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त करने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ट्रेंट, एनटीपीसी और इनफोसिस शामिल रहे। ये कंपनियां निवेशकों की पसंद बनी रहीं और इनके शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई।
दूसरी ओर, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर कमजोर प्रदर्शन के चलते नुकसान में रहे। ये शेयर बाजार में बिकवाली के निशान पर ट्रेड करते हुए देखे गए।
गुरुवार, 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन का समापन किया था। सेंसेक्स ने 398.44 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 82,172.10 पर और निफ्टी 50 ने 135.65 अंक यानी 0.54% की तेजी के साथ 25,181.80 के स्तर पर ट्रेडिंग बंद की थी। खासतौर पर आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया था, जिसने पूरे बाजार को बुलिश बनाया था।
बीएसई बास्केट में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, सनफॉर्मा, बीईएल ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति, टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी के छोटे और मझोले कैप के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
शुक्रवार को शुरुआती गिरावट को बाद बाजार ने मजबूत वापसी की है, जिससे निवेशकों का उत्साह बना हुआ है। खासकर बैंकिंग, ऊर्जा, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में सकारात्मक रुझान नजर आया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक हालात अनुकूल रहते हैं और घरेलू आर्थिक संकेत मजबूत बने रहते हैं तो आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है।
निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए संयम से निवेश करें और अपने पोर्टफोलियो को विविधता प्रदान करें।
Pulitzer Prize 2026 : वैश्विक पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 'पुलित्जर…
IndiGo Flight Fire : इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट में उस…
OpenAI Smartphone : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI अब केवल…
Thalapathy Vijay Religion: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया…
Putin Security : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे युद्ध के बीच रूसी…
Ambikapur Professor Arrested : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है…
This website uses cookies.