Thetarget365

9 महीने बाद धरती पर वापस लौटीं Sunita Williams, फ्लोरिडा के तट के पास समंदर में किया लैंड

Sunita Williams Return@thetarget365 : सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष में 9 महीनों तक फंसे रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट आए हैं. भारतीय समयानुसार बुधवार, 19 मार्च की सुबह 3:30 बजे, उन्होंने फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंडिंग की. यह वापसी 17 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद हुई है.

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की स्पेसएक्स कैप्सूल ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट के सहारे लैंड किया. यह स्पलैशडाउन फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर हुआ. नासा ने इस ऐतिहासिक लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया. सोशल मीडिया पर उनकी लैंडिंग का वीडियो छाया हुआ है.

9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे थे सुनीता और विल्मोर

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे. उनका मिशन मूल रूप से सिर्फ एक हफ्ते का था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में आई तकनीकी खामी के चलते वे वहां फंस गए. नासा को स्टारलाइनर को खाली करने और अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन पर शिफ्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस वजह से उनकी वापसी फरवरी 2025 तक के लिए टाल दी गई थी.

साथ लौटे क्रू-9 के दो अन्य अंतरिक्ष यात्री

इस वापसी मिशन में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ क्रू-9 के दो अन्य अंतरिक्ष यात्री, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी शामिल थे. वे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से धरती पर लौटे. इस सफल लैंडिंग के साथ, इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों का लंबा और चुनौतीपूर्ण मिशन पूरा हो गया.

सुनीता विलियम्स को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

धरती पर लौटने के तुरंत बाद, सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया. यह एक अनिवार्य प्रोटोकॉल है, जिसे सभी अंतरिक्ष यात्रियों को फॉलो करना होता है. दरअसल, अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण शरीर में कई जैविक बदलाव होते हैं, जिससे यात्रियों के लिए तुरंत चलना संभव नहीं होता. इसी वजह से नासा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करता है.

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

9 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

9 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.