Supreme Court order :देशभर में तलाश जारी रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शुक्रवार को अहम जानकारी दी। सरकार ने बताया कि विक्टोरिया कानूनी रूप से देश से बाहर नहीं गई है और उसकी तलाश के लिए पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी मार्गों और देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह विक्टोरिया और उसके बच्चों का पता लगाए। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से लुकआउट नोटिस जारी करने को कहा था। शुक्रवार को केंद्र ने अदालत को बताया कि यह नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। विक्टोरिया अभी तक देश में ही है, लेकिन उसका ठिकाना अज्ञात है।
इस बीच विक्टोरिया की मां ने रूस में स्थानीय पुलिस से संपर्क कर बेटी के लापता होने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से विक्टोरिया से संपर्क नहीं हो पाया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब विक्टोरिया सुप्रीम कोर्ट में अपने बच्चे की कस्टडी को लेकर मुकदमा लड़ रही थी, और अचानक वह बच्चा लेकर गायब हो गई।
चंदननगर, पश्चिम बंगाल निवासी सैकत बसु ने काम के सिलसिले में कई साल चीन में बिताए थे। वहीं उसकी मुलाकात विक्टोरिया जिगालिना से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। विवाह के बाद वे भारत लौट आए और चंदननगर में बस गए। इस दौरान परिवार को पता चला कि विक्टोरिया के पिता रूस की खुफिया एजेंसी FSB (फेडरल सिक्योरिटी सर्विस) के पूर्व अधिकारी थे।
सैकत बसु ने कोर्ट में दावा किया है कि विक्टोरिया शादी के बाद उन पर बार-बार सैन्य क्षेत्र फोर्ट विलियम जाने के लिए दबाव डाल रही थी। उनका यह भी कहना है कि उनके पिता, जो पूर्व नौसेना अधिकारी हैं, विक्टोरिया के इस दबाव के आगे झुक गए थे। सैकत का आरोप है कि विक्टोरिया की मंशा संदिग्ध थी और इसलिए उन्होंने बच्चे की कस्टडी के लिए कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट में जब बच्चे की अभिरक्षा को लेकर सुनवाई चल रही थी, उसी दौरान विक्टोरिया बच्चे को लेकर अचानक लापता हो गई। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि विक्टोरिया और बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। अब तक की जानकारी के मुताबिक वह देश के भीतर ही मौजूद है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीधा आदेश दिया है कि दिल्ली और एनसीआर के सभी रास्तों के साथ देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही सभी हवाई अड्डों की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के आदेश भी दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी, जिसमें आगे की जांच और कार्रवाई पर चर्चा होगी। रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु की गुमशुदगी और उस पर लगे ‘जासूसी’ के आरोपों ने एक संवेदनशील मोड़ ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरत रही हैं। आने वाले दिनों में यह मामला न सिर्फ कानूनी बल्कि कूटनीतिक दृष्टिकोण से भी चर्चा में रह सकता है।
Read More : BCCI income 2025 : IPL बना BCCI की कमाई का आधार, सालाना आय में ₹5,671 Cr का योगदान
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.