Surajpur Crime : सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, जमीन में दफन मिला 12वीं के छात्र का शव, घर के बाथरूम में मिली मां की लाश

सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी। सड़क किनारे दफन मिला 12वीं के छात्र सुजल बरेट का शव, घर के बाथरूम में मिली मां रजनी बरेट की लाश। पुलिस जांच में जुटी।

Surajpur Crime : सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क किनारे जमीन से बाहर निकले एक पैर ने ऐसी खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया शव कार्मल स्कूल, बिश्रामपुर में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेट का निकला। इसके बाद जब पुलिस उसकी मां की तलाश में घर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। घर के बाथरूम में उसकी मां रजनी बरेट का शव मिला। रजनी सरकारी शिक्षिका थीं और पति की मौत के बाद बेटे के साथ रहती थीं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ads

सड़क किनारे जमीन से बाहर निकला था पैर

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब शनिवार को महावीरपुर इलाके में सड़क किनारे जमीन से एक पैर बाहर निकला दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला, तो युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले। शुरुआती परिस्थितियों से आशंका जताई गई कि युवक की हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाने की कोशिश की गई थी। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

Adst

12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई पहचान

जांच के दौरान मृतक की पहचान कार्मल स्कूल, बिश्रामपुर में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई। पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उसके घर और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान पता चला कि सुजल की स्कूटी उसके घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस का संदेह और गहरा गया और टीम उसकी मां के घर पहुंची।

घर में मिला मां रजनी बरेट का शव

सुजल के घर पहुंचने पर पुलिस को मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। उसकी मां रजनी बरेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस ने रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। घर के भीतर तलाशी के दौरान बाथरूम में रजनी बरेट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रजनी सरकारी शिक्षिका थीं। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपने बेटे सुजल के साथ रहती थीं।

फॉरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है। रात अधिक होने के कारण घर के भीतर विस्तृत जांच की कार्रवाई सुबह तक के लिए रखी गई। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद घर को दोबारा खोलकर बारीकी से साक्ष्य जुटाने की तैयारी है। पुलिस दोनों शवों से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Adst

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश बनी चुनौती

एक ही परिवार के मां-बेटे की अलग-अलग स्थानों पर लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बेटे का शव सड़क किनारे जमीन में दबा मिला, जबकि मां का शव घर के बाथरूम में मिला। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या दोनों घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं और इसके पीछे किसका हाथ है, इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम और संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की स्थिति फॉरेंसिक जांच और पुलिस विवेचना के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst