छत्तीसगढ़

Surajpur Forest Rest House: फॉरेस्ट हाउस के अंदर ठुमके पड़े भारी, दो अधिकारी निलंबित, पुलिस दर्ज करेगी FIR।

Surajpur Forest Rest House: छत्तीसगढ़ के वन विभाग में अनुशासनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। गरियाबंद जिले के बाद अब सूरजपुर जिले के कुमेली वन विश्राम गृह (Forest Rest House) में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सरकारी अमले की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा सीसीएफ (CCF) ने बड़ी कार्रवाई की है।

सरकारी विश्राम गृह बना अय्याशी का अड्डा

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्थित कुमेली रेस्ट हाउस का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस सरकारी भवन का उपयोग विभागीय कार्यों और अधिकारियों के ठहरने के लिए होना चाहिए, वहां बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और शराब के जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस महफिल में न केवल स्थानीय रसूखदार, बल्कि सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जब यह मामला सुर्खियों में आया, तो सूरजपुर डीएफओ (DFO) दुलेश्वर साहू ने तत्काल जांच के आदेश दिए। फॉरेस्ट एसडीओ अजय तिवारी की टीम ने गहन पड़ताल की, जिसमें रेस्ट हाउस के गार्ड, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। जांच में पता चला कि यह पूरा तामझाम एक जनपद सदस्य (BDC) के सौजन्य से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए विश्राम गृह के हॉल में बाकायदा गद्दे बिछाए गए थे और मेहमानों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस आयोजन के लिए फॉरेस्टर ने बकायदा अनुमति दी थी।

CCF की गाज: दो अधिकारी सस्पेंड, पूर्व रेंजर को नोटिस

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरगुजा सीसीएफ दिलराज प्रभाकर ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और फॉरेस्टर शैलेश टीना लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। वहीं, घटना के समय पदस्थ रहे तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि आर.सी. प्रजापति वर्तमान में पदोन्नत होकर एसडीओ (SDO) बन चुके हैं, लेकिन उन पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

पुलिस केस और एफआईआर की तैयारी

विभागीय कार्रवाई के अलावा अब दोषियों पर कानूनी शिकंजा भी कसने वाला है। सूरजपुर डीएफओ ने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) को एक औपचारिक पत्र लिखकर वीडियो में नजर आ रहे सभी संदिग्धों और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की सिफारिश की है। हालांकि, यह वीडियो करीब एक से दो साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग और अश्लीलता परोसने के मामले में प्रशासन इसे बेहद गंभीरता से ले रहा है।

प्रशासनिक साख पर लगा गहरा धब्बा

गरियाबंद की घटना के तुरंत बाद सूरजपुर का यह वीडियो सामने आना यह दर्शाता है कि वन विभाग के कुछ क्षेत्रों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की इस तरह की मिलीभगत ने शासन की छवि को नुकसान पहुँचाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी थीं, लेकिन रसूखदारों के दबाव के कारण कोई आवाज नहीं उठा पा रहा था।

Read More:Raipur Beer Bar Murder:रायपुर के बार में खूनी खेल, कैमरे में कैद हुई प्रेमी की रोंगटे खड़े करने वाली करतूत 

Thetarget365

Recent Posts

Akhilesh Yadav I-PAC Deal : अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, बंगाल में ममता की हार के बाद I-PAC से तोड़ा नाता

Akhilesh Yadav I-PAC Deal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल…

16 minutes ago

Tamil Nadu Politics : AIADMK में आधी रात को बगावत, क्या विजय के साथ जाएंगे 30 बागी विधायक?

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने…

20 minutes ago

Congress Recaptures Office : बंगाल चुनाव नतीजों का असर, नदिया में टीएमसी बैकफुट पर, कांग्रेस ने जमाया कब्जा

Congress Recaptures Office : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक…

24 minutes ago

Raipur Murder Case : रायपुर में खूनी तांडव, नशे में धुत बाउंसर ने ससुराल में चलाई गोलियां, साली की मौत

Raipur Murder Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला…

29 minutes ago

Raipur Robbery News : रायपुर में दिनदहाड़े खूनी डकैती, तलवारों के दम पर कैसे लूटे एक करोड़?

Raipur Robbery News :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में मंगलवार शाम…

33 minutes ago

Tamil Nadu Results 2026 : कांग्रेस ने दिया विजय की TVK को समर्थन, भड़की सहयोगी DMK

Tamil Nadu Results 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति…

37 minutes ago

This website uses cookies.