Surajpur News : सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Surajpur News : सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Surajpur News : सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 15 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर बिक्री के लिए सपकरा की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान अतिउल्ला खान, पिता स्व. नबीउल्ला खान, 31 वर्ष, निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर अलरिक लकड़ा, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सउनि मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक जितेन्द्र पटेल एवं रविराज पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
