सूरजपुर पुलिस की पहल, अलग-अलग रहने वाले 516 जोड़े अब रहेंगे एक साथ

सूरजपुर (thetarget365)। सूरजपुर पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र ने 516 विवाहित जोड़ों को टूटने से बचा लिया है।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर आहिरे के निर्देशन में जिले में संचालित दो परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक रोजाना आयोजित की जा रही है। गुरुवार को परामर्श केन्द्र में घरेलू एवं आपसी पति-पत्नि के बीच विवाद के मामलों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की गई। जिसमें आपसी विवाद के कारण अलग अलग रहने वाले 516 जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए है। परामर्श देने वाली टीम लगातार ऐसे परिवार जो कि टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं उन्हें जोड़ने का काम कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में परामर्श केन्द्र में हुई काउंसलिंग से वर्ष 2022 में 208, वर्ष 2023 में 199 एवं वर्ष 2024 में अब तक 109 कुल 516 बिछडे़ जोड़े के बीच सकारात्मक रूप से चर्चा करा आपसी समझौता कराया गया जिसके बाद सभी जोड़े एक साथ सुखी जीवन जीने के लिए राजी हुए। 503 मामले ऐसे भी थे जिनमें दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने पर समझौते की बात नहीं बनी। समझौता नहीं हो पाने पर उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी गई है।
परिवार न बिखरे इसी उद्देश्य से जिले के परिवार परामर्श केन्द्र सूरजपुर व महिला पुलिस सहायता केन्द्र जरही के द्वारा प्रति दिन इस प्रकार की शिकायतों पर दोनों पक्षों के मध्य एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण में काउंसिलिंग के माध्यम से समझाइश देकर पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता कराया जाता है। काउंसलिंग में एसआई पुष्पा तिर्की, एएसआई नीलकुसूम, सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री टेकाम, रंजना सिंह, अधिवक्ता विमला राजवाड़े, वालेंटियर विकास प्रजापति, नोविन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र परिहार, महिला आरक्षक तिर्कीरोश, आरक्षक राधाकृष्ण पैंकरा, तिलेश्वर सिंह, महिला नगर सैनिक सुशीला यादव व रानी कनेडिया सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 PBKS vs CSK : IPL में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…

8 hours ago

Earthquake in Delhi : उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती

Earthquake in Delhi :  शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…

9 hours ago

Iran US War : ईरान-अमेरिका युद्ध में भारी तबाही, पायलट की तलाश में गए US ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया

Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…

10 hours ago

Heartbeat Authentication : पासवर्ड और फिंगरप्रिंट की छुट्टी, अब आपकी दिल की धड़कन से खुलेगा स्मार्टफोन, नई तकनीक ने सबको चौंकाया

Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…

10 hours ago

This website uses cookies.