सूरजपुर @thetarget365 : जिले के ओड़गी-बिहारपुर मुख्य मार्ग पर चंपाजोर के जंगल में एक बाघ सड़क पार करता दिखा, जिसका वीडियो राहगीरों ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नवरात्रि के समय इस क्षेत्र में बाघ का विचरण देखा जाता है।
कुदरगढ़ क्षेत्र के लोगों के अनुसार, चैत्र और शारदीय नवरात्र के अवसर पर बाघ यहां पहुंचता है। इस बार भी चैत्र नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले बाघ दिखा है, जिससे इलाके में डर का माहौल है।
चैत्र नवरात्र के अवसर पर कुदरगढ़ धाम में 15 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है, साथ ही 3 दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव भी होता है। ऐसे में बाघ के विचरण को लेकर कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट, जिला प्रशासन और वन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। बताया जा रहा है कि बाघ की मौजूदगी वाले इलाके से कुदरगढ़ की दूरी करीब 15 किलोमीटर है, जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वह मंदिर क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है।
कुदरगढ़ वनपरिक्षेत्र के वनपरिक्षेत्राधिकारी नरेंद्र गुप्ता के अनुसार, गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से लेकर 40-50 किलोमीटर के दायरे में बाघ विचरण करता है। हालांकि, अब तक बाघ द्वारा किसी को हानि नहीं पहुंचाई गई है और वन विभाग की टीम उस पर लगातार नजर रख रही है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्रि व कुदरगढ़ महोत्सव के दौरान जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों की बाघिन के हमले में मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद वन विभाग ने बाघिन को रेस्क्यू किया था, लेकिन इस घटना के कारण कुदरगढ़ महोत्सव और चैत्र नवरात्र मेला प्रभावित हुआ था।
इस बार प्रशासन पहले से सतर्क है और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Vat Savitri Vrat 2026 : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत…
Raigarh Janki Hotel : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने…
Manendragarh Jail : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से भ्रष्टाचार और खाकी को शर्मसार करने वाला…
PM Modi Foreign Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने पांच देशों के अत्यंत…
Weather Update : आज 15 मई 2026 को भारत के मौसम में एक अजीब विरोधाभास…
Petrol-Diesel Price : देश की जनता जिस महंगाई के डर से सहमी हुई थी, आखिरकार…
This website uses cookies.